फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: न पड़ी हथौड़े की जरूरत और न ही कटर से काटा, बंदे ने अनार जलाकर तोड़ दिया ताला, लोग हुए हैरान

Thu, 23 Oct 2025 11:05 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में दिखता है कि एक शख्स चिमटे की मदद से अनार पटाखे को पकड़कर उसमें आग लगाता है। फिर वह पटाखे को ताले की तरफ घुमाकर कुछ समय तक रखता है। जैसे ही अनार जलता है, उसमें से तेज चिंगारियां निकलती हैं और कुछ पल के लिए आसपास रोशन हो जाता है।
विज्ञापन
ताला तोड़ने के लिए बंदे ने लिया सिर्फ एक अनार - फोटो : इंस्टाग्राम @vickysinghexperiments
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के त्योहार पर पटाखों का रौनक हर साल देखने को मिलता है। आतिशबाजी, चकरी, अनार इन चीजों से लोग खुशियां मनाते हैं। लेकिन हाल ही में इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और थोड़े से डरे भी। इस वीडियो में किसी ने ताले खोलने के लिए छेनी-हथौड़े की जगह एक अनार पटाखे का प्रयोग किया है और वह पूरी बात कैमरे में रिकॉर्ड भी हो गई। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखता है कि एक शख्स चिमटे की मदद से अनार पटाखे को पकड़कर उसमें आग लगाता है। फिर वह पटाखे को ताले की तरफ घुमाकर कुछ समय तक रखता है। जैसे ही अनार जलता है, उसमें से तेज चिंगारियां निकलती हैं और कुछ पल के लिए आसपास रोशन हो जाता है। कुछ ही सेकंडों के बाद वीडियो में उसी ताले के टूटे होने का सीन दिखता है। बताया जा रहा है कि करीब 17 सेकंड के अंदर ताला खुल गया और कुल फुटेज लगभग 32 सेकंड की है। आखिर में वह व्यक्ति टूटे हुए ताले को चिमटे से उतार देता है और वीडियो यहीं खत्म हो जाता है।




वीडियो पर यूजर्स ने दिए तरह-तरह के रिएक्शंस
इस क्लिप को इंस्टाग्राम पर @vickysinghexperiments नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया था और केवल दो दिनों में यह बेहद वायरल हो गया। रिपोर्ट लिखे जाने तक इसे लगभग 3 करोड़ बार देखा जा चुका है। 2 लाख 70 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और 1600 से ऊपर कमेंट भी आए हैं। यूजर्स कमेंट सेक्शन में अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने लिखा कि “ये ट्रिक चोर भी देख लेंगे” तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में कहा कि “पूरा मोहल्ला जल जाएगा।” कई लोगों ने इसे खतरनाक बताते हुए चेतावनी भी दी कि ऐसे हथकंडे सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद उठा यह सवाल
वीडियो देखने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि क्या लोग ऐसे असुरक्षित तरीकों का इस्तेमाल कर घरों और दुकानों के ताले खोल देंगे। कई ने कहा कि अगर यह कोई असली चोर देख ले तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। वहीं कुछ लोग इस वायरल क्लिप को सिर्फ अजीब और मनोरंजक कहते हैं, लेकिन ज्यादातर कमेंट्स में सुरक्षा और जवाबदेही पर चिंता साफ झलकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें