फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस लड़की ने 11 साल से नहीं कटवाए हैं अपने बाल, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम

Tue, 28 Jan 2020 05:05 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया में सबसे लंबे बालों वाली लड़की - फोटो : Social media
मौजूदा दौर में अक्सर लड़कियां फैशन के चलते अपने बाल छोटे करवा लेती हैं, लेकिन गुजरात के मोडासा की रहने वाली एक लड़की ने पिछले 11 साल से अपने बाल नहीं कटवाए हैं और ना ही ट्रिमिंग करवाई है। उसे दुनिया की सबसे लंबे बालों वाली लड़की के तौर पर जाना जाता है। इन बालों की वजह से ही उसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। 
विज्ञापन

2 of 5
दुनिया में सबसे लंबे बालों वाली लड़की नीलांशी पटेल - फोटो : Social media
इस लड़की का नाम नीलांशी पटेल है। 17 वर्षीय नीलांशी के बालों की लंबाई फिलहाल छह फीट 2.8 इंच है। साल 2018 में पहली बार दुनिया में सबसे लंबे बालों के लिए नीलांशी का नाम गिनीज बुक में दर्ज किया गया था। उस समय उनके बालों की लंबाई पांच फीट सात इंच थी। पिछले साल सितंबर में बढ़े हुए बालों की लंबाई के साथ उनका नाम फिर से गिनीज बुक में दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
दुनिया में सबसे लंबे बालों वाली लड़की नीलांशी पटेल - फोटो : Social media
नीलांशी मोडासा के सायरा गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम ब्रिजेश पटेल और मां का नाम कामिनीबेन पटेल है। वह अपने माता-पिता की इकलौती बेटी हैं। फिलहाल वह 12वीं कक्षा में पढ़ रही हैं। नीलांशी के मुताबिक, जब वह छह साल की थीं, तभी उन्होंने ये फैसला कर लिया था कि वो अपने बाल नहीं कटवाएंगी। दरअसल, यह फैसला उन्होंने इसलिए लिया था, क्योंकि वो जहां बाल कटवाने गई थीं, वहां के हेयर ड्रेसर ने उनके बाल खराब कर दिए थे यानी सही से नहीं काटे थे।  

4 of 5
दुनिया में सबसे लंबे बालों वाली लड़की नीलांशी पटेल - फोटो : Social media
नीलांशी कहती हैं कि लंबे बालों के साथ लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं और वो भी अपने आप को किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं मानतीं। वह बताती हैं कि वो जहां भी जाती हैं, लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आ जाते हैं। उन्हें भी यह अच्छा लगता है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुनिया में सबसे लंबे बालों वाली लड़की नीलांशी पटेल - फोटो : Social media
नीलांशी अपने बालों को जमीन से दूर रखने के लिए हाई-हील सैंडल पहनती हैं। इसके अलावा अपने बालों की देखभाल के लिए उन्हें हफ्ते में एक बार सही से धोती हैं। उसके बाद उन्हें सुखाने के लिए धूप में ज्यादा से ज्यादा समय तक बैठती हैं। अगर धूप नहीं है या वो धूप में नहीं जा पाती हैं तो हेयर ड्रायर से अपने बाल सुखा लेती हैं। हफ्ते में दो बार वो अपने पूरे बालों में तेल भी लगाती हैं, ताकि वो मजबूत रहें। इस काम में उनकी मां भी उनकी मदद करती हैं। चूंकि नीलांशी के बाल बहुत बड़े हैं, इसलिए वो ज्यादातर समय चोटी बांधे रखती हैं। हालांकि स्विमिंग करते समय या कोई खेल खेलते समय वह अपने बालों का जूड़ा बना लेती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें