क्या है लॉयल्टी टेस्ट का नया ट्रेंड? हाथों पर चाय गिराकर कर रहे टेस्ट
- फोटो : Adobe Stock
Loyalty Check Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते है, जिन्हें देखने के बाद लोग हैरान हो जाते हैं। अगर कभी कोई नया ट्रेंड आता है, तो लोग उसे देखकर वीडियो बनाने लगते हैं और देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि कुछ कपल अपने साथ के साथ लॉयल्टी टेस्ट कर रहे हैं, लेकिन टेस्ट करने का तरीका लोगों को हैरान कर रहा है।
क्या है वायरल वीडियो में?
- वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का और लड़की हाथ पकड़े हुए हैं। इसी दौरान लड़का अपने साथी के हाथ पर गरमा-गरम चाय गिराता है।
- ट्रेंड के मुताबिक, अगर इस दौरान किसी एक ने भी हाथ नहीं हटाया, तो लॉयल है।
- अगर कपल में किसी ने हाथ हटा लिया तो समझो वो अपने पार्टनर के लिए लॉयल नहीं है।
दोस्ती की भी लॉयल्टी कर रहे हैं जांच
- इस ट्रेंड का लोग साथी के अलावा दोस्ती की भी लॉयल्टी चेक करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।
- सुनने में जितना अजीब लग रहा है, सोशल मीडिया पर उतनी ही तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
कितने लोगों ने देखा वीडियो?
- इस ट्रेंड को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @SantaniSubhajiT नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक एक लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।
क्या है लोगों की प्रतिक्रियाएं
- वीडियो देखने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि बेवकूफ लोग हैं, ऐसे ही लोगों के एक साथ दो-चार चक्कर चल रहे होते हैं।
- एक अन्य ने लिखा है- ये टॉर्चर है और तीसरे यूजर का कहना है कि ये आज की टाइम की पागल पीढ़ी है। इसे पागलपन कहते हैं।
विशेषज्ञों की चेतावनी
- विशेषज्ञों ने इस ट्रेंड पर गंभीर चिंता जताई है और चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि गरम चाय या कॉफी आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैय़ कुछ लोग इसे मजाक बताकर देखते हैं, ये स्वास्थ्य के नजरिए से बहुत गंभीर बात है।
- लोग इस ट्रेंड को बिना इसके नुकसान को जाने अपना रहे हैं, लेकिन इसका नतीजा उन्हें पता नहीं है। इस तरह के ट्रेंड को बिल्कुल नहीं अपनाना चाहिए।