फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: कभी नहीं देखी होगी दुल्हन की ऐसी विदाई, लड़की ने रो-रोकर कर लिया अपना बुरा हाल, वीडियो वायरल

Wed, 26 Mar 2025 04:47 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Bride Viral Video: शादी के पारंपरिक नाच-गाने और रस्मों से अलग, यह वीडियो विदाई के हल्के-फुल्के और मजेदार पलों की मिसाल बन गया है, जो हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है।
विज्ञापन
दुल्हन की विदाई का भावुक वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम @manisha_negi__vlogger
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादियों से जुड़े अनगिनत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, लेकिन इन दिनों एक दुल्हन की विदाई का वीडियो सुर्खियों में छाया हुआ है। आमतौर पर विदाई के दौरान आंसू भरे भावुक पल देखने को मिलते हैं, वैसे ही इस दुल्हन ने अपने अंदाज से सबका दिल जीत लिया। हालांकि, इस दौरान कई यूजर्स भावुक भी हुए। इंस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो ने लाखों व्यूज और हजारों में लाइक्स बटोर लिए हैं और नेटीजंस इसे देखकर बेहद भावुक हो रहे हैं। शादी के पारंपरिक नाच-गाने और रस्मों से अलग, यह वीडियो विदाई के हल्के-फुल्के और भावुक पलों की मिसाल बन गया है, जो हर किसी को भावुक कर रहा है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़की की विदाई हो रही है और वह अपने घर से जाना नहीं चाह रही है। इस वजह से घर के आदमी दुल्हन के हाथ-पैर पकड़कर घर से बाहर लाते नजर आ रहे हैं और वह जोर-जोर से रोई जा रही है। घर के बाकी लोग दुल्हन को खटिया पर बैठाकर बाहर की ओर ले जाते हैं और इस दौरान वह अपने माता-पिता को पुकारने लगती है।
 

लड़की की विदाई देख भावुक हुए लोग
वीडियो में आगे दुल्हन को घर के बाकी सदस्य विदाई के लिए बाहर की ओर ले जाते हैं। हालांकि, इस समय भी दुल्हन जोर-जोर से रोती नजर आती है। दुल्हन को घर के सदस्य गाड़ी की तरफ लेकर जाते हैं और उसके पीछे से दूल्हा घोड़े पर सवार होकर दुल्हन की तरफ आगे बढ़ता है। सभी लोग काफी दुखी नजर आते हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा था, 'पराया धन होकर भी कभी पराई नहीं होती, शायद इसीलिए किसी पिता से हंसकर बेटी की विदाई नहीं होती है। बता दें कि वीडियो की पूरी पृष्ठभूमि उत्तराखंड की है।'
विज्ञापन

लोगों का मिला ऐसा रिएक्शन
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद इसे तरह-तरह के रिएक्शन मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सच में लड़की की विदाई का पल बेहद ही भावुक कर देने वाला होता है।' दूसरे यूजर ने लिखा, ह'मारे पहाड़ों में छोटी उम्र में ही शादी कर दी जाती है। शायद इसलिए ही लड़कियां इतना रोती हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'इतने कमजोर दिल वाली लड़की को शादी ही नहीं करनी चाहिए थी। सच में देखकर बहुत ही दुख हो रहा है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें