दिसंबर 2025 में आई नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, गड्ढों की संख्या 684 है। इस इलाकों को देश की अनाज की टोकरी कहा जाता है। कोन्या प्लेन इलाके में बन रहे गड्ढे बड़ा खतरा हैं। यह गड्ढे जमीन के नीचे की चट्टानों में पानी घुलने की वजह से बनते हैं। भूजल का स्तर बहुत गिरता है, तो ऊपर की मिट्टी सहारा खोकर अचानक धंस जाती है। जलवायु परिवर्तन से बेहद ज्यादा प्रभावित है। यहां पर बारिश कम हो रही है और गर्मी बढ़ रही है। कोन्या में पानी की झीलें और जलाशय सूखते जा रहे हैं।
अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, साल 2021 में जलाशय 15 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए थे। अवैध कुओं को निर्माण न हो, इस रोक लगाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, इतना भयंकर सूखा है, जिसकी वजह से किसान मजबूर हैं। तुर्किये का यह सबसे बड़ा अनाज उत्पादक इलाका है, लेकिन खेत बर्बाद होते जा रहे हैं।
Weird News: क्यों भारत में यहां पर दूल्हे को तालाब में फेंक देते हैं ससुराल वाले? चौंकाने वाली है वजह
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोखिम वाले क्षेत्रों को कुछ किसानों ने छोड़ दिया है। बन रहे गड्ढों की वजह से घरों और जानवरों को खतरा है। तुर्किये की डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने कोन्या, करमान और अक्सराय में 684 का पता लगाया है।
Video: 15000 फीट पर छलांग लगाते ही प्लेन में फंस गया स्काइडाइवर का पैराशूट और फिर..., वायरल हुआ खतरनाक वीडियो
तुर्किये के करापिनार जिले में सबसे ज्यादा 534 गड्ढे बने हैं, जो अब शहरों और घरों के करीब पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और पानी की खराब मैनेजमेंट के बिना समस्या नहीं रुकेगी। अगर अधिक बारिश नहीं हुई, तो और गड्ढे बनेंगे।