फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के पांच रहस्यमयी गड्ढे, जिनकी खूबियां और तस्वीरें कर देती हैं हैरान

Mon, 15 Jul 2019 05:12 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दुनिया के रहस्यमयी गड्ढे - फोटो : Social media
विज्ञापन

प्रकृति अपनी गोद में ऐसे-ऐसे रहस्य समेटे हुए है, जिनके बारे में शायद ही किसी को पता हो। आज हम आपको दुनिया के पांच रहस्यमयी गड्ढों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी तस्वीरें देखकर और खूबियां जानकर हैरत में पड़ जाएंगे। 

विज्ञापन

द ग्रेट ब्लू होल - फोटो : Social media
मध्य अमेरिका के पूर्वी छोर पर बेलाइज नाम का खाड़ी इलाका है। यहां के बैरियर रीफ रिजर्व सिस्टम को 'द ग्रेट ब्लू होल' भी कहा जाता है। माना जाता है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा नदी में बनने वाला गढ्ढा है। यह 125 मीटर गहरा और तीन सौ मीटर चौड़ा है। कहते हैं कि 65000 साल पहले समुद्र तल के बढ़ने से यहां गढ्ढा बन गया था। 

दियाविक माइन - फोटो : Social media
ये है कनाडा का दियाविक माइन (हीरे की खदान)। यह देखने में बड़ा ही अजीब सा गड्ढा लगता है। कहते हैं कि इस जगह से हर साल सात मिलियन कैरेट यानी करीब 1400 किलो हीरे निकाले जाते हैं। यहां एक एयरपोर्ट भी बना हुआ है। 

ग्लोरी होल - फोटो : Social media
यह गड्ढा कैलिफोर्निया के मनिटिसेलौ डैम का ग्लोरी होल है। इसका इस्तेमाल बांध के अतिप्रवाह को रोकने के लिए किया जाता है। पानी बढ़ने पर यह गढ्ढा बांध से बहते अत्यधिक पानी को अपने अंदर ले लेता है और फिर 700 फीट की दूरी पर ले जाकर सही तरीके से उसे बहाव दे देता है। 

बिंघम कैनियन माइन - फोटो : Social media
ये है अमेरिका के उथाह का बिंघम कैनियन माइन। इसे स्थानीय लोग केनकॉट कॉपर माइन बोलते हैं। यह दुनिया में तांबे की सबसे बड़ी खान है। यह गड्ढा देखने में किसी अजूबे से कम नहीं लगता। 
विज्ञापन

मॉर्निंग ग्लोरी होल - फोटो : Social media
ये अमेरिका के व्योमिंग का मॉर्निंग ग्लोरी होल है। किसी फूल जैसे रंग में दिखने के कारण इस गढ्ढे को मॉर्निंग ग्लोरी कहते हैं। ये असल में एक गर्म पानी का कुंड है। आस-पास जमने वाली कई तरह की काई के कारण इसका रंग अलग दिखता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें