फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mysterious Lake: इस रहस्यमयी झील के पानी को छूते ही इंसान बन जाता है पत्थर! पास जाने से भी डरते हैं लोग

Wed, 22 Oct 2025 06:16 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Mysterious Lake: खतरनाक और खूबसूरत झील का नाम नैट्रॉन झील (Lake Natron) है जो तंजानिया में स्थित है। अरुशा क्षेत्र के उत्तरी नागोरोंगोरो जिले में स्थित नैट्रॉन झील को नमक का झील या क्षारीय झील कहा जाता है।
विज्ञापन
इस रहस्यमयी झील के पानी को छूते ही इंसान बन जाता है पत्थर! - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mysterious Lake: दुनियाभर में कई बेहद खतरनाक झीलें और नदिया हैं। आज हम आपको एक ऐसी झील के बारे में बताने वाले हैं जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। साल 2013 में इस झील की डराने वाली तस्वीरें सामने आई थीं। वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर निक ब्रांट ने इस झील (Lake Natron) की तस्वीरें ली थीं। इन तस्वीरों में जानवरों की जम चुकीं लाशें थीं। इस झील के पानी की वजह से जानवर पत्थर में बदल गए थे। इन दर्दनाक तस्वीरों को देखने के बाद दुनिया हैरान रह गई थी।

विज्ञापन


इस खतरनाक और खूबसूरत झील का नाम नैट्रॉन झील (Lake Natron) है जो तंजानिया में स्थित है। अरुशा क्षेत्र के उत्तरी नागोरोंगोरो जिले में स्थित नैट्रॉन झील को नमक का झील या क्षारीय झील कहा जाता है। माना जाता है कि यह झील बेहद खतरनाक है। बताया जाता है कि इस झील के संपर्क में आने वाला जीव पत्थर बन जाता है। 

Ol Doinyo Lengai ज्वालामुखी की वजह से इस झील का पानी खारा है। यह ज्वालामुखी दुनिया की पहली ऐसी झील है जिससे अजीब लावा यानी नैट्रोकार्बोनाटाइट बाहर आता है। नमक की झील के आसपास की पहाड़ियों से सोडियम कार्बोनेट और अन्य खनिजों को नैट्रोकार्बोनाइट में खींचने की वजह से पानी खारा हो गया है। 
विज्ञापन


Viral Video: सेल में एक साड़ी के लिए दो महिलाओं की हुई इतनी भयंकर लड़ाई, पुलिस की भी छुड़ाने में हुई हालत खराब

इस झील के पानी में पीएच की मात्रा अधिक होने की वजह से अधिकतर जानवरों की त्वचा और आखें जल जाती हैं। इसके साथ ही अधिक देर तक पानी में रहने की वजह से जानवर मर जाते हैं। कभी 60 डिग्री सेल्सियस तक इस झील का पानी गर्म हो जाता है। यह नमक की झील आपको पत्थर तो नहीं बना पाती है, लेकिन त्वचा पर ऐसा कोई घाव हो जाए जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। 

Lion Biggest Sorrow: क्या है शेर के जीवन का सबसे बड़ा दुख? जानकर नहीं कर पाएंगे यकीन

इस झील के पानी में इंसान जितनी देर तक रुकता है और उतना ही जलता है। लेकिन बारिश के मौसम में पानी में पीएच की मात्रा बदलती रहती है। परिस्थियां अगर खराब हुईं तो इंसान बुरी तरह जल सकता है। इसलिए इस झील को बेहद खतरनाक कहा जाता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें