फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: सड़क पर चल रही गाड़ियों के साथ अचानक हुआ कुछ ऐसा, रहस्यमयी घटना का वीडियो देख सोच में पड़े लोग

Wed, 19 Apr 2023 06:01 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर यह रहस्यमयी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि सड़क पर हादसा होता है, लेकिन हादसे के समय ऐसा कुछ होता है, जिसने लोगों को सोच में डाल दिया है।
विज्ञापन
mysterious incident on road - फोटो : Twitter @AbsoluteCIown
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Strange Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, जिसके बारे में किसी को कोई अंदाजा नहीं होता है। इंटरनेट पर आए दिन कई ऐसे वीडियोज देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखने के बाद लोगों के लिए यकीन करना मुश्किल होता है। मन में सवाल खड़ा होता है कि आखिर हम जिस चीज को देख रहे हैं क्या वह सच है? हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो देखने को मिला है, जिसे देखकर हैरान है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर यह रहस्यमयी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि सड़क पर हादसा होता है, लेकिन हादसे के समय ऐसा कुछ होता है, जिसने लोगों को सोच में डाल दिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर चलती गाड़ियों के बीच से किस तरह दो गाड़ियां रहस्यमयी तरीके से घूम जाती हैं। इस रहस्यमयी घटना को लेकर हर कोई हैरान है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि जेब्रा क्रॉसिंग के पास आगे-पीछे दो गाड़ियां खड़ी हैं, जबकि पीछे से तीसरी गाड़ी आ रही है, लेकिन तभी गाड़ियां आगे बढ़ने लगती हैं, लेकिन अचानक एक गाड़ी हवा में उठ जाती है। इसके बाद वह हादसे का शिकार हो जाती है। अब इस वीडियो को देखने के बाद मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर यह कैसे हुआ?
विज्ञापन


सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर @AbsoluteCIown नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 24 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं, तो वहीं करीब दो हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। यह वीडियो सिर्फ 17 सेकेंड का है, जिसनें लोगों को सोच में डाल दिया है। 

Mysterious Places: दुनिया की रहस्यमयी जगहें, कहीं जाने पर है रोक, तो कहीं रात में आती हैं चीखने की आवाजें
 

Israel: 1800 साल पुराना लड़कियों का मिला कंकाल, गहनें पहनाकर दफनाया गया था, अब खुला ये बड़ा रहस्य

वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह वीडियो फेक है, जबकि कुछ लोग इसे एलियन से जोड़ रहे हैं। अब इस वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें