Mysterious Fish Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनको देखकर हमें कई बार हैरानी होती है। इन दिनों भी सोशल मीडिया पर एक गजब का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल इस वीडियो में एक पीले रंग की मछली नजर आ रही है, जो देखने में बेहद अजीबोगरीब है। शायद ही आपने इससे पहले इस तरह की मछली कहीं देखी होगी। वीडियो में दिख रही मछली देखने में जितनी विचित्र है उतनी ही प्यारी भी है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
सामान्य लोगों की नजरों से दूर गहरे समुद्र और घने जंगलों के नीचे कई ऐसे रहस्य छिपे हैं, जिनसे हम आज भी अनजान हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये मछली भी इन्हीं में से एक है। इस वीडियो को देखकर आपने चेहरे पर भी प्यारी सी मुस्कान आ जाएगी। आइए आपको भी दिखाते हैं ये प्यारा वीडियो...
देखें वीडियो-
कई बार इंटरनेट पर ऐसे अजीबोगरीब जीव देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर हैरानी होती है। हमारी धरती पर कई ऐसे जीव मौजूद हैं, जिनसे हम आज भी अनजान हैं। समुद्र की गहराइयों में कई मछलियां भी हैं, जो बेहद अजीबोगरीब हैं। ये मछली भी कुछ ऐसी ही है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं। लेकिन दुसरी ओर ये मछली इतनी प्यारी है कि लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। लोग इस वीडियो में पीली रंग की इस मछली को देखकर कह रहे हैं कि- 'ये मछली कितनी गोलू-मोलू है।'
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर UNILAD नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1.9 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। साथ ही इस वीडियो को अब तक करीब 56.4 हजार से अधिक लोगों ने कमेंट किया है।