मुस्लिम बच्चे ने रोजा खोलने से पहले गाया गणेश स्तुति
- फोटो : @shebin_agnel Instagram
Viral Video: रमजान के पूरे तीस रोजे और इबादतों के बाद आज पूरे देश में ईद बड़े ही खुशी और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। हाल ही में ईद के इस जश्न के बीच सोशल मीडिया पर केरल से 13 साल के एक लड़के रॉबिन जैन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोजा खोलने से पहले गणेश स्तुति गाता नजर आ रहा है। जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
Viral Video: नन्ही बच्ची का दुर्गा अवतार देख आप जाएंगे मंत्रमुग्ध, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में एक लड़का रोजा खोलने (इफ्तार) से पहले खाने की टेबल पर बैठा नजर आ रहा है। टेबल पर सामने तरह-तरह के पकवान रखे हुए हैं—फ्रूट्स, समोसे, फ्राइड आइटम और मिठाइयां। लेकिन इफ्तार शुरू करने से पहले रॉबिन जैन भगवान गणेश की स्तुति 'गणनायकाय' गाते नजर आता है। यह देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और उसकी तारीफ भी कर रहे हैं। यह वीडियो दिखाता है कि भारत की असली ताकत उसकी विविधता में एकता है। एक तरफ रोजा रखा जा रहा है और दूसरी तरफ गणेश स्तुति गाई जा रही है।
कई मलयालम फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कलाकारों ने भी की तारीफ
रोजा खोलने (इफ्तार) से पहले खाने की टेबल पर बैठे गणेश स्तुति गाते इस वीडियो को @shebin_agnel ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो को अभी तक कई हजारों लोगोंं ने देखा और लाइक भी किया है। बता दें कि इस वीडियो पर कई मलयालम फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कलाकारों ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बच्चे की प्रतिभा और इस खूबसूरत संदेश की खुलकर तारीफ की है।
वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंन
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोग इसे आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव का खूबसूरत उदाहरण बता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, सच्चा सेक्युलरिज्म। दूसरे यूजर ने लिखा, रियल केरल स्टोरी।