मुरथल ढाबा रोबोट वेटर का वायरल वीडियो
- फोटो : @Indianinfoguide
Murthal Dhaba Robot Waiter Viral Video In Hindi: भारत के मशहूर ढाबों में अब ग्राहकों को पारंपरिक और स्वादिष्ट खाना परोसने के साथ-साथ आधुनिक तकनीक का अनुभव भी मिल रहा है। कुछ ढाबों में खाना परोसने और ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए रोबोट वेटर का इस्तेमाल किया जा रहा है। यानी, जहां पहले वेटर हाथ से खाना पहुंचाते थे, वहीं अब कुछ जगहों पर यह काम रोबोट भी कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर मुरथल ढाबे से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें इंसानों की जगह रोबोट खाना परोसते नजर आ रहे हैं।
Viral Video: सड़क पर अचानक बाइक सवार के ऊपर जा गिरा ओवरलोडेड ई-रिक्शा, फिर जो हुआ देख उड़ जाएंगे होश
वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑर्डर तैयार होने के बाद ढाबे का स्टाफ फूड ट्रे को रोबोट पर रख देता है। इसके बाद रोबोट नेविगेशन सिस्टम की मदद से तय रास्ते पर चलते हुए सीधे ग्राहक की टेबल तक पहुंचता है। यह रोबोट सॉफ्टवेयर चिप और रिमोट कंट्रोल की मदद से संचालित होता है। जरूरत पड़ने पर एक टीम इसे रिमोट के जरिए भी नियंत्रित कर सकती है। फाइबर से तैयार इसके बाहरी ढांचे और आंखों में लगी लाल एलईडी लाइटें इसे आकर्षक और फ्यूचरिस्टिक लुक देती हैं।
टेक्नोलॉजी के इस नए प्रयोग से ढाबे में युवाओं के साथ-साथ परिवारों का आकर्षण भी बढ़ रहा है। हालांकि, किचन और ऑर्डर मैनेजमेंट की जिम्मेदारी अभी भी स्टाफ ही संभालता है। रोबोट का इस्तेमाल मुख्य रूप से ग्राहकों तक खाना पहुंचाने और सर्विस में सहायता के लिए किया जा रहा है। यह पहल दिखाती है कि पारंपरिक ढाबा संस्कृति भी बदलते समय के साथ आधुनिक तकनीक को अपना सकती है। देसी स्वाद और हाईटेक सर्विस का यह मेल ग्राहकों के लिए एक अलग अनुभव पेश कर रहा है।
Viral Video: खाई में फंसी बकरी के लिए फरिश्ता बना JCB ड्राइवर, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल
Viral Video: बिहार की ट्रेन में कीड़े-मकौड़ों की तरह लटके यात्रियों का वीडियो हुआ वायरल, रेलवे ने उठाया ये कदम
वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं, वहीं इस वीडियो को देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। बता दें कि, रोबोट वेटर एक बार चार्ज करने पर करीब डेढ़ से दो घंटे तक सेवा दे सकता है। ग्राहकों से रोबोट सर्विस के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रोबोट को बेंगलुरु की एक टीम ने विकसित किया है। इसे मुरथल आने वाले लोगों को पारंपरिक स्वाद के साथ नई तकनीक का अनुभव देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि मुरथल में 50 से ज्यादा ढाबे हैं। ऐसे में ग्राहकों को कुछ अलग और मनोरंजक अनुभव देने के लिए रोबोट वेटर को सेवा में शामिल किया गया। इसकी अनोखी सर्विस अब ग्राहकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
रोबोट वेटर की शुरुआत के बाद ढाबे में पहुंचने वाले ग्राहक इसे देखकर हैरान होने के साथ उत्साहित भी नजर आ रहे हैं। रोबोट को टेबल तक खाना पहुंचाते देख कई लोग अपने मोबाइल से वीडियो बनाने और सेल्फी लेने में जुट जाते हैं। खासकर बच्चों में इसे लेकर काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। रोबोट की हरकतों को देखने के लिए बच्चे लगातार उसके आसपास नजर बनाए रखते हैं।
Viral Video: देखते ही देखते भरभराकर गिरी पानी की टंकी, वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल