मौत से सिर्फ एक कदम था दूर, फिर पर्यटकों ने ऐसे बचाई युवक की जान
- फोटो : एक्स
Viral Video: महाराष्ट्र के मलशेज घाट का डरावना वीडियो वायरल हो रहा है। यहां पर एक ऐसी घटना घटी कि लोगों की सांस रुक गईं। वहां पर झरने के किनारे सेल्फी ले रहे एक लड़के के साथ ऐसा हादसा हुआ जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। आइए जानके हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला।
लड़का झरने के बाद खूबसूरत वादियों के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा है। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और इसके बाद जो हुआ वो देखकर हर किसी के होश उड़ गए। पैर फिसलते ही लड़का पानी की तेज बहाव की तरफ जाने लगा। कुछ ही पल में वह ढलान पर नीचे जाने लगा। ऐसा लगा कि उसका बच पाना मु्श्किल है। लेकिन फिर इसके बाद उसके कुछ ऐसा होता है, जो किसी चमत्कार से कम नहीं है।
पत्थर की वजह से बची जान
झरने से खाई में युवक गिरने वाला था, लेकिन उसका हाथ एक पत्थर पर फंस गया और उसने पत्थर को पकड़ लिया। वहीं पर वह लटक गया और किसी तरह खुद को संभाला। वहां पर मौजूद लोगों के बीच सवाल खड़ा हो गया है गया कि युवक को कैसे निकाला जाए। लोगों ने रस्सी नहीं होने के कारण साड़ी और कपड़ों को जोड़कर रस्सी बनाया। इसके बाद कुछ लोग जान जोखिम में डालकर उस स्थान तक पहुंचे, जहां लड़का फंसा था। हर कदम धैर्य और सावधानी से उठाया गया।
Viral Video: फुटबॉल खेल रहे खिलाड़ी पर अचानक गिरी बिजली, तुरंत हो गई मौत, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
थोड़ी से चूक और बचाने पहुंचे लोग भी मुसीबत में फंस सकते थे। आखिरकार कपड़ों से बनाई गई रस्सी लड़के तक लेकर गए और ऊपर खड़े लोग लगातार उसे हिम्मत देते रहे। काफी कोशिश के बाद लड़के को धीरे-धीरे ऊपर खींचकर लाया गया। इसके बाद लड़का जमीन पर सुरक्षित पहुंच गया और वह बच गया।
Video: बच्ची ने लाल सूट में मचाया धमाल, मौजा ही मौजा गाने पर किया शानदार डांस, मासूमियत ने जीता लोगों का दिल
इस घटना उन लोगों के लिए चेतावनी है, जो पहाड़ों और झरनों के पास सेल्फी लेते हैं। उनकी एक लापरवाही जान खतरे में फंस सकती है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।