फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mughal Emperor: महिलाओं के कपड़े पहनकर दरबार लगाता था ये मुगल बादशाह, जानिए इसकी दिलचस्प कहानियां

Sat, 18 Jan 2025 07:04 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Mughal Emperor: जहांदार शाह को उसकी अय्याशियों और रंगीन-मिजाजी के लिए जाना जाता था।  मुगल साम्राज्य हाथ में आते ही उसने अपनी पूरी सत्ता लाल कुंवर को सौंप दी, जो उसकी कनीज यानी बिन ब्याही पत्नी थी। 
विज्ञापन
महिलाओं के कपड़े पहनकर दरबार लगाता था ये मुगल बादशाह - फोटो : X/@IndiaArtHistory
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mughal Emperor: भारत में कई मुगल बादशाह हुए, जो बेहद क्रूर थे। बाबर से लेकर औरंगजेब तक ने हिंदुस्तान पर राज किया। भारत में मुगलों ने कई शानदार निर्माण कराए हैं, जो आज भी मौजूद हैं। हालांकि, औरंगजेब के बाद की पीढ़ियां मुगलों को बर्बादी की तरफ ले गईं। इन्हीं में से एक मुगल था, जो बिना कपड़ों के दरबार लगाता था और नाचता था। आज हम आपको इस मुगल बादशाह के बारे में कुछ दिलचस्प बाते बताएंगे। 

विज्ञापन


बहादुर शाह (प्रथम) के साल 1712 में निधन हो गया। इसके बाद मुगल साम्राज्य के लिए उनके बेटों के बीच जंग छिड़ गई। आखिरकार जहांदार शाह ने सफलता हासिल कर ली और मुगल साम्राज्य की गद्दी पर बैठ गया। जहांदार शाह को उसकी अय्याशियों और रंगीन-मिजाजी के लिए जाना जाता था।  मुगल साम्राज्य हाथ में आते ही उसने अपनी पूरी सत्ता लाल कुंवर को सौंप दी, जो उसकी कनीज यानी बिन ब्याही पत्नी थी। 

कौन थी लाल कुंवर? 

लाल कुंवर मुगल दरबार के खासुरैत खान की बेटी थी। खासुरैत खान मियां तानसेन के घराने का था। जहांदार शाह से लाल कुंवर उम्र में दोगनी बड़ी थी। उसे खूबसूरती और नृत्य के लिए जाना जाता था। इतिहासकारों के मुताबिक, लाल कुंवर ने जहांदार शाह को पूरी तरीके से अपने वश में कर लिया था।
विज्ञापन


Space Debris: धरती पर कौन सा मंडरा रहा खतरा? वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी

 जहांदार शाह ने सत्ता हासिल करते ही लाल कुंवर को राना दर्जा दे दिया उसे इम्तियाज मुगल का तमगा मिल गया। उसका अधिक समय लाल कुंवर के साथ ही बीतता था। उसने इसका फायदा उठाया और अपने परिवार के लोगों मंसब के तौर पर नियुक्ति दिला दी और उन्हें मुगल साम्राज्य से जागीरें दिलवाईं। इसके बाद लाल कुंवर ने ताकतवर पदों पर अपने रिश्तेदारों की नियुक्ति करवा दी। 

Maha Kumbh 2025: नागा साधु और अघोरी साधु में क्या होता है अंतर? किसकी पूजा करते हैं और दोनों के क्या हैं नियम

लाल कुंवर के वश में आकर क्रूर हरकतें करने लगा मुगल बादशाह

लाल कुंवर के वश में आने बाद जहांदार शाह क्रूर और मूर्खतापूर्ण हरकतें करने लगा। इतिहासकारों के मुताबिक, जहांदार शाह के सगे बेटों को लाल कुंवर बिल्कुल पसंद नहीं करती थी। उसने जहांदार शाह से उसके सगे बेटों की आंखें फुड़वा दी और कैद में डलवा दिया। उसने एक बार मजे के लिए लोगों के भरी नांव नदी में डुबवा दिया और लोगों को चीखता देख हंसता रहा। 

Zara Hatke: दूर अंतरिक्ष में अटकी सुनीता विलियम्स जानिए क्यों आई है सुर्खियों में? इस माह आ रही हैं धरती पर

महिलाओं के कपड़े पहनकर जाता था दरबार 

जहांदार शाह कभी पूरी तरह बिना कपड़े पहनकर दरबार लगाता था, तो वहीं कभी महिलाओं के कपड़े पहनकर दरबार में जाता था। इन हरकतों से उसका नाम लंपट पड़ गया और जहांदार को मुगल इतिहास का सबसे मूर्ख बादशाह कहा जाने लगा। वह सिर्फ नौ महीने ही मुगल साम्राज्य की गद्दी पर काबिज रह पाया। उसके भतीजे फर्रूखसियर ने उसके खिलाफ जंग छेड़ दी और 6 जनवरी 1713 को हार के बाद उसे लाल कुंवर के साथ भागकर दिल्ली में शरण लेनी पड़ी। यहां पर उसे कैद कर लिया गया और बाद बरेहमी से उसकी हत्या कर दी गई। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें