फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बेटे की लग्जरी कार में बैठीं मां के चेहरे की खुशी ने किया लोगों को भावुक, देंखे वीडियो

Tue, 28 Jul 2026 12:24 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर कार में बैठीं एक मां का दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बेटे की नई लग्जरी कार देखकर मां के चेहरे पर जो मुस्कान आई, उसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। 
विज्ञापन
बेटे की लग्जरी कार में बैठीं मां की खुशी - फोटो : @tax.w.six.packs
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mother Heartwarming Viral video In Hindi:  माता-पिता के जीवन की सबसे बड़ी खुशी अपने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ते, सफल होते और अपने सपनों को पूरा करते हुए देखना होती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर से एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बेटा पहली बार अपनी नई लग्जरी कार मां को दिखाता है। मां के चेहरे पर दिखने वाले भाव ने लोगों को भावुक कर दिया है। 

 

वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि, मां कार की ड्राइविंग सीट पर बैठकर स्टीयरिंग पकड़ती हैं। उनके चेहरे पर हैरानी और उत्सुकता साफ नजर आती है। वह कार के इंटीरियर को बड़े गौर से देखती हैं। वहीं दूसरी ओर बेटा कैमरे के पीछे से मुस्कुराते हुए उन्हें कार के अलग-अलग फीचर्स के बारे में बताता रहता है। कुछ ही पल बाद मां के चेहरे पर एक बड़ी-सी मुस्कान आ जाती है। यह मुस्कान केवल नई कार की खुशी नहीं, बल्कि बेटे की मेहनत, संघर्ष और जीवन में मिली सफलता पर मां के गर्व और संतोष की भावना को भी दर्शाती है। उनके चेहरे के भाव बिना कुछ कहे यह बता देते हैं कि उनके लिए बेटे की तरक्की किसी भी कीमती उपहार से बढ़कर है।

 

Viral Video: शख्स की इंसानियत ने जीता सोशल मीडिया का दिल, लोग बोले- बड़े दिल वाला इंसान

 

विज्ञापन

वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन पर लिखा है- यह रिएक्शन अनमोल है। बेटे की कामयाबी पर मां के चेहरे की खुशी और गर्व का ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है, जिसे अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं तो वहीं कई सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। भावुक कर देने वाले इस वीडियो को देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- मां के चेहरे पर दिख रही खुशी ही बेटे की सबसे बड़ी कमाई है। दूसरे यूजर ने लिखा- माता-पिता के साथ अपनी सफलता साझा करने का एहसास किसी भी लग्जरी कार से बड़ा होता है। 

Viral Video: भगवान से बारिश की प्रार्थना करती लड़की ने किया शानदार डांस, वायरल हुआ वीडियो

विज्ञापन


Viral Video: नन्हे बच्चों का स्कूल साइकिल-रिक्शा देख याद आए पुराने दिन, लाखों लोगों ने देख डाला वीडियो

 

इंटरनेट पर वायरल कुछ वीडियो अपनी सादगी और भावनाओं की वजह से लोगों के दिल को छू जाते हैं। यह वीडियो भी उन्हीं में से एक है, जिसमें न कोई दिखावा है और न कोई बड़ी कहानी, बल्कि एक मां की आंखों में बेटे की सफलता देखकर झलकती खुशी है, जिससे लाखों लोग खुद को जोड़ पा रहे हैं। उनके चेहरे की मुस्कान इस बात का संकेत देती है कि उन्हें अपने बेटे की उपलब्धि पर गर्व है और उनकी वर्षों की उम्मीदें तथा मेहनत सफल होती हुई दिखाई दे रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें