Mother Saves Children From Train Viral Video: चलती ट्रेन के बेहद करीब रहना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रेन की तेज रफ्तार के साथ पैदा होने वाली हवा का दबाव और अचानक आने वाली हलचल किसी भी व्यक्ति को गंभीर खतरे में डाल सकती है। रेलवे ट्रैक के आसपास थोड़ी-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए सुरक्षा के लिहाज से ट्रेन और रेलवे ट्रैक से हमेशा सुरक्षित दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ऐसे ही दिल दहला देने वाले वीडियो ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए है। जिसमें एक मां अपने बच्चों की जान बचाने के लिए रेलवे ट्रैक के बेहद करीब लेट जाती है और तेज रफ्तार ट्रेन से उन्हें बचाने के लिए खुद ढाल बन जाती है।