फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: बच्चों को बचाने के लिए मौत के सामने ढाल बनकर खड़ी हो गई मां, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो हुआ वायरल

Tue, 11 Aug 2026 09:39 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक दिल दहला देने वाले वीडियो ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए है। वीडियो में एक मां अपने बच्चों की जान बचाने के लिए रेलवे ट्रैक के बेहद करीब लेट जाती है और तेज रफ्तार ट्रेन से उन्हें बचाने के लिए खुद ढाल बन जाती है।

विज्ञापन
बच्चों की सुरक्षा के लिए मां बनी ढाल - फोटो : @WolfprwX
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mother Saves Children From Train Viral Video: चलती ट्रेन के बेहद करीब रहना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रेन की तेज रफ्तार के साथ पैदा होने वाली हवा का दबाव और अचानक आने वाली हलचल किसी भी व्यक्ति को गंभीर खतरे में डाल सकती है। रेलवे ट्रैक के आसपास थोड़ी-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए सुरक्षा के लिहाज से ट्रेन और रेलवे ट्रैक से हमेशा सुरक्षित दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ऐसे ही दिल दहला देने वाले वीडियो ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए है। जिसमें एक मां अपने बच्चों की जान बचाने के लिए रेलवे ट्रैक के बेहद करीब लेट जाती है और तेज रफ्तार ट्रेन से उन्हें बचाने के लिए खुद ढाल बन जाती है।

विज्ञापन

Kanwar Yatra Video: बिना टिकट सफर करना कांवड़ियों को पड़ा भारी, TTE ने कार्रवाई कर ट्रेन से उतारा


वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक महिला अपने बच्चों के साथ रेलवे ट्रैक के पास फंसी हुई है। सामने से ट्रेन तेजी से गुजर रही है, खतरा भांपते ही महिला अपने बच्चों को अपने शरीर से ढक लेती है और उन्हें कसकर अपने पास पकड़ लेती है। ट्रेन इतनी करीब से गुजरती है कि महिला और बच्चों के बीच से निकलने वाली जगह बेहद कम दिखाई देती है।

विज्ञापन

मां खुद खतरा उठाते हुए बच्चों के ऊपर लेटी रहती है ताकि ट्रेन की चपेट में आने से उन्हें बचाया जा सके। कुछ पल तक वहां ऐसा माहौल रहता है कि देखने वाले भी डर जाते हैं। ट्रेन गुजरने के बाद महिला और उसके बच्चों के सुरक्षित बच जाने से लोगों ने राहत की सांस ली। 

 


बच्चों को बचाने के लिए मौत के सामने ढाल बनकर खड़ी हुई मां के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया है। जिसे अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं साथ ही साथ महिला के हौसले की तारीफ कर रहे हैं। बच्चों के लिए मां का खुद को खतरे में डालना लोगों को भावुक भी कर रहा है। 


वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- मां के साहस को सलाम। दूसरे यूजर ने लिखा- रेलवे ट्रैक और चलती ट्रेन के आसपास थोड़ी सी लापरवाही भी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।


Viral Video: तूफान का वीडियो बनाते-बनाते दिखा मौत का मंजर, कैमरे में कैद हुआ दिल दहला देने वाला पल

Viral Video: बिस्कुट और नलके का पानी बना मजदूर की भूख का सहारा, वीडियो देख भावुक हुए लोग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें