सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई बेटी की सम्मान और प्राइवेसी की बात कर रहा है, तो किसी ने मां को सही बताया है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है, जिसके बाद बहस शुरू हो गई है। वीडियो की शुरुआत में दिख रहा है कि लड़की का भाई हाथ में कैमरा लेकर कमरे में घुसता है और बहन से सवाल करता है कि क्या कर रही है कान में लीड लगाके? इसके बाद कमरे में मां आती है। गुस्से में मां सीधा बेटी को एक जोर का थप्पड़ जड़ देती है। इसके बाद मां और बेटी के बीच बहस शुरू हो जाती है।
Weird News: तीसरे विश्व युद्ध के बाद कैसी दिखेगी दुनिया? 2050 से लौटकर आए शख्स ने बताई डरावनी कहानी!
थप्पड़ पड़ते ही बेटी हुई आगबबूला
थप्पड़ पड़ने के बाद बेटी पूरी तरह से नाराज हो जाती है। वह रोती है और चिल्लाते हुए कहती है, "पढ़ रही थी मैं, ये देख लो पढ़ रही थी। वह बार-बार अपनी किताबों की तरफ इशारा कर रही है। मां का आरोप है कि कि वह काफी देर से बाहर से आई है और अपनी बेटी को आवाजें दे रही थी। लेकिन बेटी ने कान ईयरफोन लगा रखे थे, जिसके कारण उसे कोई आवाज सुनाई नहीं दी। इस दौरान भाई वीडियो बनाता रहा।
Viral: चीन में सिर्फ 1100 रुपये में इतना शानदार होटल का रूम! देखकर फटी रह जाएंगी आंखें
बेटी ने फेंक दी किताब
मां और भाई के आरोपों से लड़की इतनी नाराज हो जाती है कि अपनी किताब को दीवार पर पटक देती है। फिर वह कहती बेमतलब का दिमाग खराब कर रहे हो मेरा, मैं पढ़ रही थी। भाई फिर कहता है कि ईयरफोन लगाकर पढ़ रही थी। फिर लड़की कहती हैं हां कान में हेडफोन लगाकर ही तो पढ़ रही थी और कैसे पढ़ती। लड़की ने कहा कि वो ऑनलाइन क्लास या किसी पढ़ाई के लिए हेडफोन का इस्तेमाल कर रही थी।
Optical Illusion: जीनियस हैं तो 25 सेकेंड में 20 को ढूंढकर दिखाइए, खोजने में बड़े-बड़े सूरमा हो चुके हैं फेल
सुसराल तक पहुंची बात
मां का आरोप है कि बेटी घर का कोई नहीं करती है और वह बाहर चली जाती है, तो सब्जी तक नहीं बनाती है। इस पर बेटी कहती है खुद करो अपना काम। यह सुनते ही मां कहती है कि ससुराल में क्या होगा तेरा? इस पर लड़की कहती है कि जो तुम्हारा हो रहा है, वही होगा मेरा। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।