बेटी कर रही थी बॉयफ्रेंड से बात, मां ने पकड़ लिया।
- फोटो : Instagram/adultsutra
Mother And Daughter Viral Video: अगर यूं कहा जाए कि आज का ये समय पहले के समय से काफी अलग है, तो शायद इसमें दो राय न हो? क्योंकि आजकल के बच्चे जिस तरह अपनी लाइफ जीते हैं, जिस तरह से अपनी दिनचर्या को फॉलो करते हैं, ऐसा पहले नहीं देखा जाता था। जैसे, आजकल के लड़के और लड़कियां गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड बनाते हैं।
यही नहीं, कई कपल तो शादी भी करते हैं और अपने शादीशुदा जीवन को साथ में जीते हैं। इस बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड से बात कर रही है और लड़की की मां उसे पकड़ लेती है। आप इस वायरल वीडियो को यहां देख सकते हैं और
इस वीडियो के बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
क्या है वायरल वीडियो में?
दरअसल, इस वीडियो में आप देखेंगे तो देखने में आ रहा है कि एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड से कॉल पर बात कर रही है। इसी बीच देखा जा सकता है कि लड़का पूछता है कि क्या तुमने खाना खा लिया और तभी लड़की की मां आ जाती है और वो गुस्से में कॉल पर लड़के को बोलती है कि नहीं खाया है तुम खिला दोगे क्या?
मां ने पीटा बेटी को
इसके बाद लड़की की मां लड़की को मारती है। इस वीडियो में मां की सजगता देखा जा रही है कि कहीं उनकी बेटी गलत संगत में न पड़कर कुछ गलत कर बैठे। इसलिए लड़की की मां लड़के को भी सुनाती है और फिर अपनी बेटी को भी मारती है।
इस वीडियो को 22 घंटे पहले सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को लोग काफी देख रहे हैं और इस पर कमेंट की भी बाढ़ है। जहां कई लोग इस वीडियो को पटकथा बता रहे हैं तो कई लोग इस वीडियो पर कमेंट कर वीडियो के मजे ले रहे हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट
एक यूजर ने तो पंच मारते हुए वीडियो के कमेंट में लिखा है कि 'स्वाद आ गया'। जबकि एक यूजर ने लिखा है कि 'आंटी थोड़ा जोर से'। जबकि एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है कि 'आज पकड़ी गई।'
यहां देखें वायरल वीडियो:-