ये है दुनिया की सबसे कंजूस करोड़पति महिला
- फोटो : Twitter
Most Kanjoos Millionaire Eats Cats Food: दुनिया में हर कोई चाहता है कि वह ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाए। इसके साथ ही हर किसी का करोड़पति बनने का सपना होता है। लोग सोचते हैं कि उनके पास पैसा होगा तो लग्जरी लाइफ जीएंगे और अपने सभी शौक को पूरा करेंगे। लेकिन दुनिया में कई लोग बेहद कंजूस होते हैं जो करोड़पति होने के बावजूद भी पैसा खर्च नहीं करना चाहते हैं।
अब इन दिनों एक अमीर महिला की खबर सामने आई है जिसे दुनिया की सबसे कंजूस करोड़पति का होने खिताब दिया गया है। यह महिला करोड़पति होने के बावजूद अपने खाने-पीने पर बेहद कम पैसा खर्च करती है। यह महिला कुल 43 करोड़ की संपत्ति की मालकिन है, लेकिन खाने-पीने से लेकर नौकरों तक पर बेहद कम खर्च करती है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि महिला पैसे बचाने के लिए बिल्लियों का खाना खा लेती है। घर पर काम करने के लिए नौकर तक नहीं रखा है।
बजट से ज्यादा नहीं खर्च करती है पैसा
महीने के खर्च के लिए महिला पूरा बजट बना लेती है और इससे एक पैसा ज्यादा खर्च नहीं करती है। अगर पैसा कम पड़ जाए, तो वह कोई दूसरा उपाय कर लेती है। इस महिला का नाम ऐमी एलिजाबेथ है जो 51 साल की है। यह दुनिया में सबसे ज्यादा कंजूस करोड़पति है।
80 हजार रुपये है महीने का बजट
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि ऐमी 43 करोड़ की संपंत्ति की मालकिन है। इसके महीने के खर्च का बजट 80 हजार रुपये है। वह इससे अधिक पैसे कभी नहीं खर्च करती है। महिला अपने पूर्व पति के घर में रहती है और उसकी सफाई पूर्व पति ही कराता है। महिला सफाई पर एक रुपये खर्च नहीं करती है।
Naga Sadhu: कैसे बनते हैं नागा साधू, क्यों नहीं पहनते हैं कपड़े, जानिए उनसे जुड़ी रहस्यमयी बातें
पैसे बचाने के लिए कई बार खाती है बिल्ली का खाना
करोड़पति महिला घर के इलेक्ट्रिक उपकरणों का एक सेकेंड अधिक इस्तेमाल नहीं करती है। महिला ने एक टीवी शो में बताया कि वह पैसा न खर्चा करना पड़े, इसके लिए कई बार बिल्ली का खाना खाई है। यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि मेहमानों को भी बिल्ली का खाना खिलाया है। वह पैक्ड की जगह सस्ते खुले सामान खरदीती है।
Earth Rotation: धरती घूमना बंद कर दे तो क्या होगा? वैज्ञानिकों की इस नई रिपोर्ट ने मचाई हलचल
जानिए कैसे कमाती है पैसे
यह महिला रियल एस्टेट में पैसा लगाती है। इसकी वजह से उसकी दौलत बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही वह बिजनेस कंसल्टेंट का भी काम करती है और किताबें लिखती है। महिला टीवी शो में अपने जिंदगी से संबंधित हैरान करने वाले खुलासे किए हैं।