फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab Gajab: शख्स की कलाई पर बैठा रहा मच्छर, लाख कोशिश के बाद भी नहीं चूस पाया खून, वीडियो वायरल

Thu, 03 Apr 2025 11:24 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक मच्छर शख्स की कलाई बैठकर काटने की कोशिश कर रहा है। मगर मजेदार बात यह है कि मच्छर लाख कोशिश के बावजूद नहीं काट पाता है।
विज्ञापन
शख्स की कलाई पर बैठा हुआ मच्छर - फोटो : X/@Aditeaaa_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: मच्छर एक ऐसा जीव है, जो अपने छोटे आकार के बावजूद इंसानों को परेशान करता रहता है। मच्छर की वजह से लोग परेशान होकर तरह-तरह के इंतजाम करते हैं। कई बार मच्छर इतने चुपके से काटता है कि जब तक वो पूरा डंक शरीर में न घुंसा दे तब तक इंसान को महसूस भी नहीं होता है। इंटरनेट पर इन दिनों इसी से संबंधित एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे आपको भी देखना चाहिए। इस वीडियो में एक मच्छर एक व्यक्ति के कलाई पर बैठा हुआ है, और उसे बार-बार काटने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वो काट नहीं पा रहा है। आइए पहले ये मजेदार वीडियो देखते हैं...

विज्ञापन

 

मच्छर की नाकाम कोशिश
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स की कलाई पर एक मच्छर बैठा हुआ है। इसे वीडियो को जूम करके फिल्माया गया है, ताकि मच्छर की हर हरकत साफ नजर आए। वीडियो में दिखता है कि मच्छर उस शख्स की त्वचा पर बैठा है और बार-बार अपने डंक को धंसाकर उसे काटने की कोशिश कर रहा है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि वह इसमें सफल नहीं हो पा रहा है। मच्छर की यह नाकाम कोशिश देखकर ऐसा लगता है जैसे वह खुद भी परेशान हो गया हो। यह दृश्य इतना मजेदार है कि इसे देखते ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।

यूजर ने इस वीडियो का कैप्शन में लिखा है, 'पूरा मच्छर समाज शर्मिंदा है!' साथ ही वीडियो पर लिखा है, 'फर्स्ट टाइम है भाई का।' यह छोटा सा वीडियो इतना दिलचस्प है कि इसे देखने वाले अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। देखा जाए तो वीडियो का कैप्शन मच्छर की इस असफलता को मजाकिया अंदाज में पेश करती है, जिसे देखकर लोग हंसकर कर लोटपोट हो रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों की प्रतिक्रिया
यूजर्स इस वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'लगता है मच्छर को ट्रेनिंग की जरूरत है!'। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'यह तो मच्छरों की बेइज्जती हो गई।' इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @Aditeaaa_नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 10 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इस वीडियो को 11 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें