Monsoon India: भारत में मानसून पहुंच चुका है, लेकिन अभी भी देश के बड़े इलाके में लोगों को बारिश का इंतजार है। बीते 146 वर्षों में जून 2026 का महीना सबसे सूखों में से एक रहा है। केरल में चार चून को मानसून पहुंच गया था, जिसके बाद दक्षिण, पूर्व और पूर्वोत्तर के ज्यादातर हिस्सों में पहुंच गया, लेकिन 15 जून के बाद यह अचानक रुक गया।
देश के बड़े इलाके में नहीं हुई बारिश
लगभग दो सप्ताह तक भारत के बड़े इलाके में बारिश नहीं हुई। देश में 40 फीसदी ज्यादा बारिश कमी हुई है। यह कमी मध्य भारत में 60 फीसदी से अधिक रही। कुछ हिस्सों में बारिश लौट आई है, लेकिन जून में हुई कमी को पूरा करने में समय लगेगा। मौसम विभाग ने बारिश नहीं होने के पीछे की वजह बताई है। उसका कहना है कि इस बार पांच अलग अलग सिस्टम एक साथ बारिश के खिलाफ थे।