पानी की तलाश में घूम रहे थे प्यासे बंदर, फिर शख्स ने किया कुछ ऐसा
- फोटो : Facebook
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो हर किसी के लिए सीख है और यह इंसान के दया भाव को दिखाता है। इस वीडियो में शख्स मे जो किया है, वह सभी लोग करने लगें, तो जानवरों को कोई परेशानी न हो। वीडियो को देखने के बाद लोग शख्स की तारीफ कर रहे हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि बंदरों को झुंड है और वो अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी की तलाश में भटक रहे हैं। पास में एक हैंडपंप लगा हुआ है, जहां पर दो लंगूर बैठे हुए हैं। तभी पास से गुजर रहा शख्स बंदरों के हावभाव से समझ जाता है कि उन्हें प्यास लगी है।
इसके बाद वह हैंडपंप चलाता है, जिसके बाद वहां मौजूद दो लंगूर पानी पीने लगते हैं। फिर देखते ही देखते बंदरों को झुंड पानी पीने के लिए वहां पर पहुंच जाता है। सभी बंदर अपनी पानी पीकर अपनी प्यास बुझाते हैं। शख्स की इंसानियत वाला यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Tsunami: नए शोध में डराने वाला खुलासा, आएगी भयावह सुनामी, तबाह हो जाएगा दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर Sanjay Khare नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो पर कैप्शन लिखा है, इस भीषण गर्मी में इस से सुंदर दृश्य नहीं हो सकता। किसी के कंठ तृप्त हो रहे हैं। किसी की आत्मा तृप्त हो रही है।
वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक
Mars NASA Images: मंगल ग्रह पर दिखा रहस्यमयी शैतान! नासा के रोवर ने धरती पर भेजी दुर्लभ फोटो
वायरल वीडियो पर लोग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है, जंगलों की कमी बंदरों के लिए त्रासदी है, अन्य जंगली जानवरों के लिए तो सरकार के पास बजट ही बजट है, निरीह बंदरों के लिए कोई योजना नहीं है। एक अन्य शख्स ने लिखा है, बेहद खूबसूरत दृश्य। इससे अच्छा कुछ हो ही नहीं सकता। एक और शख्स का कहना है कि इस भीषण गर्मी में यह दृश्य देखकर मन खुश हो गया।