पंजाबी शादी में नोटों की हुई बारिश, दुल्हन पर जमकर लुटाए रुपये
- फोटो : X@Madan_Chikna
Wedding Video: हर किसी की चाहत होती है कि उसकी शादी को यादगार बन जाए। इसके लिए लोग कुछ अलग करवे की कोशिश करते हैं। भारत में महंगी शादियां अक्सर लोगों के बीच बहस का विषय बन जाती हैं। अब इस बीच पंजाब में हुई एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद पता चलता है कि शादी बेहद भव्य तरीके से हुई है। शादी के मंडप में दूल्हे के परिवार वालों ने दुल्हन पर फूलों की तरह रुपयों की बारिश की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहो है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मंच पर दूल्हा और दुल्हन मौजूद हैं और चारों तरफ खड़े दूल्हे के परिवार वालों ने दुल्हन पर नोट उड़ा रहे हैं। लोग बड़े बैग से नोट निकालकर दुल्हन पर बरसा रहे हैं। दूल्हे ने भी एक बैग से नोटों की गड्डियां निकालकर दुल्हन पर बरसाईं और इस तरह शादी का जश्न मनाया। पूरा मंच नोटों के ढेर से भर हुआ है। हर तरफ नोटों का ढेर दिख रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि दुल्हन पर करीब 8.5 करोड़ रुपये बरसाए गए।
बताया जा रहा है किदूल्हे के पिता समेत रिश्तेदारों ने कुछ समय तक ऐसे ही नोट बरसाए। नोटों की इस बारिश के बाद, परिवार वालों को इन नोटों को वापस बैग में भरने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। कई लोगों ने मंच और जमीन पर बिखरे नोटों को उठाकर बैगों में भरा। अब यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Viral Video: IIT Bombay के लेक्चर हॉल में हुई 'डोगेश भईया' की एंट्री, लोग बोले- यही है असली टॉपर
लोगों की प्रतिक्रिया
कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा है कि इस शादी में हमें भी बुलाना चाहिए था। हम खाना परोसने और मेहमानों की खातिरदारी करने में सहायता करते। कुछ लोगों का कहना है शादी में ऐसा दिखावा नहीं होना चाहिए।
Viral Video: सामने से आ रही थी तेज रफ्तार ट्रेन और पटरी पर दौड़ रहा था शख्स, फिर जो हुआ देखकर हो जाएंगे हैरान
आखिर क्या है सच्चाई?
सोशल मीडिया अकाउंट्स पर करोड़ों रुपये लुटाने के आरोपों पर परिवार ने सफाई दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूल्हे के भाई ने कहा कि पैसों की बारिश की गई थी, लेकिन सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे गलत हैं। उनका कहना है कि मेरा भाई ऑस्ट्रेलिया में ट्रक का कारोबार करता है। शादी 14 फरवरी को हुई थी। हमने जमकर पैसे लुटाए लेकिन सिर्फ दो लाख रुपये खर्च हुए थे।