आज के दौर में मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का ऐसा हिस्सा बन गया है, जिसके बिना एक पल रहना भी मुश्किल लगता है। सुबह आंख खुलते ही सबसे पहले फोन उठाते हैं और रात को सोने से पहले आखिरी बार उसी को देखते हैं। काम हो, पढ़ाई हो या टाइमपास, हर चीज के लिए मोबाइल जरूरी हो गया है। लेकिन बात वहीं तक ठीक है, जब तक इसका इस्तेमाल जरूरत के हिसाब से हो। दिक्कत तब शुरू होती है, जब ये जरूरत की चीज लत में बदल जाती है। और आज की हकीकत यही है कि ज्यादातर लोग मोबाइल की ऐसी लत में फंसे हैं कि उन्हें आस-पास की दुनिया का होश ही नहीं रहता। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ऐसा ही एक मामला हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो देखकर हर कोई हैरान रह गया क्योंकि इसमें मोबाइल की लत ने एक लड़के की जान तक खतरे में डाल दी। वीडियो किसी गोदाम जैसा लग रहा है, जहां एक लड़का काम में लगा है। लेकिन साथ ही वो लगातार अपने मोबाइल में भी बिजी रहता है। कभी स्क्रीन पर देखता है, कभी कुछ टाइप करता है। मानो फोन ही सबसे बड़ा काम हो।
फोन ने ले ली शख्स की जान
वीडियो में दिखता है कि लड़का एक गेट खोलता है और कोई सामान उठाकर बाहर की तरफ जाने लगता है। लेकिन उसकी पूरी नजर फोन पर टिकी होती है और इसी वजह से वो अपने आस-पास के माहौल को बिल्कुल नजरअंदाज कर देता है। जैसे ही वो गेट पार करने की कोशिश करता है, उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो सीधा नीचे गिर जाता है। ये पूरा हादसा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में साफ दिखता है कि कैसे एक पल की लापरवाही ने उसे भारी नुकसान पहुंचा दिया। अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि उस लड़के की हालत क्या हुई या उसकी जान बची या नहीं, लेकिन वीडियो देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए। किसी ने लिखा कि “मोबाइल ने लोगों को पागल बना दिया है” तो किसी ने कहा “फोन जरूरत है, खिलौना नहीं।” कई लोगों ने इसे आज की पीढ़ी की सबसे बड़ी समस्या बताया, जहां हर कोई वर्चुअल दुनिया में इतना खो गया है कि रियल दुनिया का ध्यान ही नहीं रहता। असल में ये वीडियो सिर्फ एक हादसा नहीं है, बल्कि एक सबक है। यह दिखाता है कि अगर हम मोबाइल का इस्तेमाल सोच-समझकर न करें तो ये हमारी जिंदगी के लिए भी खतरा बन सकता है।