फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: रनवे की ओर जा रहे प्राइवेट जेट के रास्ते में अचानक आई कार, फिर जो हुआ देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Wed, 12 Aug 2026 01:49 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर इटली के मिलान में एक एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रनवे की ओर जा रहे प्राइवेट जेट के रास्ते में अचानक एक कार आ जाती है। फिर जो हुआ उसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। 

विज्ञापन
रनवे पर प्लेन से अचानक भिड़ी कार - फोटो : @Independent
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Airport Runway Car Hits Private Jet Viral Video In Hindi: इटली के मिलान स्थित एक एयरपोर्ट से हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें में रनवे की ओर बढ़ रहे एक प्राइवेट जेट के सामने अचानक एक सफेद कार आ जाती है और विमान के अगले हिस्से से टकरा जाती है। 

विज्ञापन

Viral Video: रील के लिए महिला ने बच्चे को ब्रिज पर छोड़ा अकेला, वीडियो देखकर लोगों का फूटा गुस्सा


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

सुरक्षा कैमरे में कैद फुटेज में देखा जा सकता है कि, एक कार तेजी से विमान की ओर बढ़ती है और टक्कर से पहले ब्रेक लगाती नजर नहीं आती। इटली की स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हादसे में विमान के रडोम और नोज सेक्शन को नुकसान पहुंचा। बता दें कि, रडोम विमान के अगले हिस्से पर लगा एक कवर होता है, जिसके अंदर रडार सिस्टम मौजूद रहता है।

 
विज्ञापन

रनवे पर अचानक प्लेन से जा टकराई कार

रिपोर्ट के मुताबिक, हैंडलिंग कंपनी की एक सफेद फिएट पांडा कार उस इलाके में चल रही थी। इसी दौरान हॉकर बीचक्राफ्ट 400A प्राइवेट जेट उड़ान भरने के लिए रनवे की ओर टैक्सी कर रहा था, तभी कार विमान के सामने आ गई और उसके अगले हिस्से से जा टकराई। हादसे की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट की इमरजेंसी टीम और दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए।


एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही कुछ समय के लिए प्रभावित 

कार चला रही 54 वर्षीय महिला कर्मचारी की मेडिकल टीम ने जांच की। हादसे के बाद वह काफी घबराई हुई थीं, लेकिन राहत की बात रही कि विमान में सवार लोगों और कार चालक समेत किसी के घायल होने की खबर नहीं है। टक्कर के बाद सुरक्षा जांच के चलते लिनेट एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही कुछ समय के लिए प्रभावित रही। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि, एयरपोर्ट के प्रतिबंधित इलाके में चल रही कार विमान के रास्ते तक कैसे पहुंच गई। इसकी जांच अभी जारी है। 


Viral Video: डॉगी के बच्चे को पहाड़ी से फेंकने का नाटक, महिला की हरकत पर भड़के लोग

Viral Video: हाथी ने बच्चों पर सूंड से बरसाया पानी, नन्हों की मस्ती ने जीता सोशल मीडिया का दिल

वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

वायरल हो रहे विमान हादसे के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं। तो वहीं वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- अकेले ही अरबपति को खत्म करने की कोशिश? लगता है, वक्त बदल रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा-  कृपया गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर मैसेज न करें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें