फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: जेसीबी से पेड़ गिरवाने पर गई सैकड़ों पक्षियों की जान, वीडियो देखकर भर आएगा दिल

Fri, 02 Sep 2022 04:52 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
viral video - फोटो : twitter/MilindPariwakam
विज्ञापन
Trending Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिसे देखकर हमारे होश उड़ जाते हैं, तो कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जिसे देखकर हमें काफी दुख होता है। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आप एक बेहद दुखद हादसा देखेंगे। दरअसल, कई बार कुछ लोगों की लापरवाही का खामियाजा मासूम जानवरों को भुगतना पड़ता है। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक ठेकेदार की घोर लापरवाही के चलते सैकड़ों पक्षियों की जान चली जाती है। जी हां, ये चौंकाने वाली घटना गुरुवार की है। जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो केरल के मलप्पुरम जिले की सिटी तिरुरंगाडी से सामने आया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बड़े से इमली के पेड़ को बिना सोचे-समझे काटे जाने से कैसे सैकड़ों पक्षियों की जान चली गई। 
विज्ञापन

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही पेड़ गिरने लगता है वैसे ही सारे पक्षी भी पेड़ से टप-टप कर गिरने लगते हैं। कुछ पक्षी तो अपनी जान बचाकर उड़ जाते हैं, लेकिन सैकड़ों पक्षी पेड़ के साथ ही जमीन पर पटकनी खाकर मर जाते हैं। 
 

ऐसे में कुछ पक्षी पेड़ की डालियों के नीचे दबकर मर जाते हैं। ऐसे में सड़क पर मरे हुए पक्षियों का एक ढेर सा लग जाता है। दरअसल, इस मामले को लेकर बवाल मच गया है। पक्षियों की मौत के मामले पर ठेकेदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
 

मामले को लेकर वन विभाग ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत ठेकेदारों के खिलाफ वन विभाग कार्रवाई की है। बता दें पूरी घटना मलप्पुरम की है, जहां पर नेशनल हाईवे-66 के डेवलपमेंट के लिए पेड़ काटा जा रहा था, लेकिन इस दौरान सैकड़ों पक्षियों की मौत हो गई। 
 
 

ऐसे में वन विभाग का कहना है कि 'पक्षियों की मौत की घटना के बाद ठेकेदारों के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्णय लिया गया है।' वन विभाग की मानें तो ठेकेदार ने इस सख्त निर्देश का भी उल्लंघन किया है कि 'अंडे सेने के बाद ही पेड़ों को कटाई होनी चाहिए, जिससे चूजे भी उड़ सकें।' 
 
विज्ञापन

बता दें, तिरुरंगाडी के वीके पाडी क्षेत्र में लगे इस विशाल इमली के पेड़ को काटने के लिए जेसीबी मशीन लाई गई थी। हैरान करने वाली बात ये भी है कि संबंधित अधिकारियों की परमिशन के बगैर यस पेड़ काटा गया। ऐसे में जेसीबी के ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया गया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें