फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: ‘कृपया दूरी बनाए रखें कार लग गई तो बीवी मुझे पीटेगी', शख्स ने कार में लिखा ऐसा खतरनाक मैसेज

Thu, 26 Jun 2025 01:41 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: इस कार के पीछे लिखा है, “कृपया दूरी बनाए रखें, कार लग गई तो बीवी मुझे पीटेगी।” यह लाइन लोगों को इतनी मजेदार लगी कि हर कोई इसे देखकर हंसते-हंसते लोटपोट हो गया।
विज्ञापन
गजब का पोस्ट हुआ वायरल - फोटो : इंस्टाग्राम @trippi_twenty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसी चीजें वायरल हो जाती हैं, जिसे देख खुद भी हैरान रह जाते हैं और यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आज लोग सच में कितने ज्यादा क्रिएटिव हो रहे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार के पीछे लिखा मजेदार मैसेज लोगों को बहुत हंसा रहा है। इस कार के पीछे लिखा है, “कृपया दूरी बनाए रखें, कार लग गई तो बीवी मुझे पीटेगी।” यह लाइन लोगों को इतनी मजेदार लगी कि हर कोई इसे देखकर हंसते-हंसते लोटपोट हो गया। तो आज की इस पोस्ट में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को सबसे पहले इंस्टाग्राम यूजर ऋषभ गोयल ने अपने अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने इसके साथ एक मजेदार कैप्शन लिखा, “इस भाई को पिटवा दिया आज?” वीडियो में देखा जा सकता है कि रिकॉर्डिंग करने वाला शख्स कार के पीछे चल रहा है और जैसे ही उसे यह लाइन दिखती है, वह उसे कैमरे में रिकॉर्ड कर लेता है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @trippi_twenty नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था और बहुत तेजी से फैल गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो को खूब पसंद किया और उस पर ढेरों मजेदार कमेंट्स किए। कई यूजर्स ने हंसते हुए इमोजी भी डाले।




वीडियो पर  यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, “कहीं ऐसा न हो कि मैसेज पढ़ते-पढ़ते कोई गाड़ी ही ठोक दे।” वहीं, एक और यूजर ने सलाह दी, “अगर गाड़ी ठुक गई तो भाभी को किसी ठंडी जगह घुमा लाओ, शायद माफ कर दें।” कई लोगों ने बीवी के डर को लेकर भी मजेदार बातें लिखीं। किसी ने लिखा, “बीवी से डरना अच्छा है, कम से कम गाड़ी तो सही रहेगी।” वहीं किसी ने कार की नंबर प्लेट देखकर कहा, “लगता है ये कार शादी में दहेज में मिली है।” कुछ यूजर्स ने बिना कुछ कहे बस हंसने वाले इमोजी के साथ अपनी बात कह दी।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग?
सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि इस छोटे से वीडियो ने हजारों लोगों का दिल जीत लिया है। यह दिखाता है कि जिंदगी में थोड़ा ह्यूमर यानी मजाक भी जरूरी होता है। कार वाले भाई ने बहुत ही मजेदार और अनोखे तरीके से लोगों को न सिर्फ हंसाया, बल्कि ट्रैफिक में दूरी बनाए रखने का एक अच्छा संदेश भी दे दिया। कुल मिलाकर यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है। जिसने भी इसे देखा, उसकी मुस्कान रुक नहीं पाई। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें