फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: किंग कोबरा को गले में लपेट शख्स कर रहा था स्टंट, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Fri, 20 Feb 2026 01:35 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: किंग कोबरा का नाम सुनते ही रूह कांप जाती है और मन में डर आ जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देख आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि कोई शख्स इतने खतरनाक किंग कोबरा सांप के साथ ऐसा कैसे कर सकता है। वीडियो में एक शख्स दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में गिने जाने वाले किंग कोबरा को अपने गले में लपेटे नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
शख्स के गले में लिपटा विशालकाय किंग कोबरा - फोटो : @therealtarzann
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

King Cobra Viral Video: दुनिया में मिलने वाले सांपों में कई बेहद जहरीले सांप भी होते हैं, जिनके काटने से इंसान की पलभर में मौत हो सकती है। उन्हीं सांपों में से एक सांप किंग कोबरा है। किंग कोबरा दुनिया का सबसे लंबा और बेहद विषैला सांप है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देख आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि कोई शख्स इतने खतरनाक किंग कोबरा सांप के साथ ऐसा कैसे कर सकता है। वीडियो में एक शख्स दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में गिने जाने वाले किंग कोबरा को अपने गले में लपेटे नजर आ रहा है। 

विज्ञापन

Viral Video: करंट लगने के बाद भी सांप ने नहीं मानी हार, हिम्मत देख थमी लोगों की सांसें, देखें वीडियो
 

वीडियो की शुरुआत एक घर की छत से होती है, जहां एक शख्स  विशालकाय किंग कोबरा को गले में लपेटे हुए आराम से बैठा हुआ नजर आता है। शख्स का आत्मविश्वास देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि उसे किंग कोबरा से डर भी लग रहा है बल्कि उसकी ये हरकत देखकर लगता है कि वो जरूर कोई सांपों का एक्सपर्ट है। किंग कोबरा जैसे जहरीले सांप के साथ इस तरह का खेल बेहद खतरनाक होता है, क्योंकि जरा सी भी चूक जानलेवा ही साबित हो सकती है।

 

विज्ञापन

सांप का नाम सुनते ही कई लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। बता दें कि धरती के सबसे खतरनाक और जहरीले जीवों में सांप शामिल हैं। दुनिया में सांप की तीन हजार से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें कुछ सांप बेहद जहरीले होते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सांपों की ऐसी 69 प्रजातियां पाई जाती हैं जो बेहद खतरनाक होती हैं। इनमें से एक है, भारत में पाए जाने वाला किंग कोबरा सांप। 

Viral: फिल्टर हटते ही लड़की को देख उड़े फैंस के होश, कुछ सेकंड में ही गायब हुए 1.40 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

Viral Video: कुत्तों के लिए मालिक का गजब प्यार, बाइक के पीछे लगाया एक स्पेशल ट्रेलर, दिल छू लेगा वीडियो

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @therealtarzann नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, किंग कोबरा! एक शांत मन सब कुछ वैसे ही देखता है जैसे एक शुद्ध हृदय सब कुछ महसूस करता है। 

 

किंग कोबरा के इस खतरनाक वीडियो को अबतक 1.5 मिलियन यानी 15 लाख बार देखा जा चुका है, जबकि हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- लोग ये नहीं समझते कि सांपों को पकड़ पाना एनर्जी में बैलेंस दिखाता है, इसलिए यह सबके लिए नहीं है और ज्यादातर लोग इसे समझ नहीं पाएंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- प्रकृति से जुड़ने का असली मतलब यही है। तो वहीं कई यूजर्स बंदे की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें