पाकिस्तान में इंडियन रुपया देख हैरान होता ठेलेवाला
- फोटो : @rizwansidravlog
Viral Video: दुनियाभर में अलग अलग देशों की करेंसी वैल्यू अलग-अलग होती है। जैसे भारत में रुपया, अमेरिका में डॉलर उसी तरह पाकिस्तान या किसी देश में अलग करेंसी है और उसकी वैल्यू भी अलग है। ऐसे में अगर भारत के 100 रुपए किसी दूसरे देश में लेकर जाएं तो उसकी वैल्यू अलग ही होगी। हाल ही में सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी ठेलेवाला इंडियन रुपये देख हैरान हो जाता है। लेकिन उसके बाद वो जो कहता है, उसे देख हर कोई खुश हो रहा है।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, बाइक पर सवार एक शख्स ठेले वाले को रोककर सामान खरीदने लगता है। लेकिन वह सामान के बदले उसे इंडियन करेंसी देता है। इंडियन रुपये देख ठेलेवाला भी हैरान हो जाता है तो, बाइक वाला उससे पूछता है कि ये नहीं चलेगा क्या? तब ठेलेवाला बोलता है नहीं। फिर वह बाइक वाला बोलता है कि इस नोट के 300 बनेंगे। जिसके बाद दुकानदार उससे पूछता है कि सच बताओ कि आप इंडियन हो। बाइक सवार हामी भरता है और फिर उसे पाकिस्तानी नोट देता है। लेकिन कुछ देर सोचने के बाद दुकानदार उसे पाकिस्तानी नोट वापस करते हुए कहता है, ये लो फिर, आप मेहमान हो। हालांकि, काफी जिद के बाद वह पैसा ले लेता है।
पाकिस्तानी ठेलेवाले के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर
@rizwansidravlog नाम के अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो को अब तक 27 लाख से भी ज्यादा व्यूज और कई हजार लाइक्स मिल चुके हैं।
वीडियो देखने के बाद कई लोग वीडियो पर अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- मैं भारतीय हिंदू हूं, लेकिन ये वीडियो देख खूब सुकून मिल रहा है। दूसरे शख्स ने लिखा- पाकिस्तान में भी कुछ अच्छे इंसान हैं। वीडियो ने कई लोगों का दिल जीत लिया है, जिसे देखने के बाद हर कोई खुश हो रहा है।