युवक ने सोया चाप के साथ किया घिनौना काम
- फोटो : instagram
Viral Video: देशभर में लोग सोया चाप खाना पसंद करते हैं। प्रोटीन से भरपूर होने की वजह से ज्यादातर लोग सोया चाप को अपने भोजन में शामिल करते हैं। सड़क किनारे के ठेलों से लेकर बड़े रेस्तरां सोया चाप से बने भोजने मिलते हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सोया चाप की स्वच्छता और बनाने की प्रक्रिया को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
दावा किया गया है कि वीडियो में दिख रही है सोया चाप बनाने वाली फैक्ट्री नोएडा की है। वीडियो में कथित तौर पर निर्माण प्रक्रिया के समय की तस्वीरे हैं, जो बेहद हैरान करने वाली हैं। यह देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने खाद्य स्वच्छता पर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, इस वीडियो की प्रामाणिकता, स्थान और संबंधित फैक्ट्री की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।
तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
वायरल वीडियो में कथित तौर पर सोया चाप बनाने की प्रक्रिया दिख रही है। वीडियो में कुछ कर्मचारी उत्पादन क्षेत्र में काम करते दिख रहे हैं। एक तरफ एक व्यक्ति को जमीन पर रखे उत्पाद के पास लेटे हुए भी देखा जा सकता है। इसके बाद सोशल मीडिया पर निर्माण प्रक्रिया की स्वच्छता को लेकर बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वीडियो को शेयर किया गया है।
Science News: भारत-पाकिस्तान समेत इन देशों में अचानक बाढ़ से मच सकती है तबाही, वैज्ञानिकों ने दी चेतावानी
वीडियो में एक फैक्ट्री या कारखाने दिख रहा है। इसमें देख सकते हैं सोया, मैदा और अन्य सामग्री को मिलाने के समय साफ-सफाई और हाइजीन के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा। वीडियो में दिख रहा है कि तैयार किए जा रहे मिश्रण के ऊपर एक शख्स लेटा हुआ है और उसी दौरान उसे गूंथता नजर आता है।
Video: ट्रेन में सीट पर शख्स ने जलाया दीया और अगरबत्ती, यात्रियों के उड़े होश, मना करने पर की ऐसी हरकत
क्या सच में नोएडा का है वीडियो?
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गौतमबुद्ध नगर के फूड डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया कि वीडियो सामने आने विभाग ने अपनी सभी टीमों को सक्रिय कर जांच कराई, लेकिन पूरे जिले में कहीं भी इस तरह की कोई फैक्ट्री या घटना नहीं मिली है। विभाग को कोई सबूत मिला है कि जिससे साबित हो कि यह वीडियो नोएडा का है। अधिकारी ने कहा कि कुछ महीने पहले अलीगढ़ और आगरा का बताकर इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायर किया गया था। फूड डिपार्टमेंट का कहना है कि यह वायरल वीडियो नोएडा का नहीं है।