फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजेदार वीडियो: पासपोर्ट में रिश्तेदारों के फोन नंबर लिखने लगा शख्स, देखकर इंटरनेट का घूम गया माथा

Tue, 03 Nov 2026 03:43 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: एक शख्स ने अपने पासपोर्ट के खाली पन्नों पर फोन नंबर लिख दिए और आखिरी पन्ने पर जोड़-घटाव का हिसाब भी कर डाला। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं।
विज्ञापन
पासपोर्ट के पन्नों पर लिख डाले फोन नंबर - फोटो : एक्स@DPrasanthNair
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया की दुनिया भी बड़ी अजीब है। यहां हर दिन कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देखकर कभी हंसी छूट जाती है तो कभी लोग अपना सिर पकड़ लेते हैं। कई बार तो लोग अपनी छोटी-छोटी चीजों से ऐसा कारनामा कर देते हैं कि वह इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स ने ऐसी हरकत कर दी है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं। दरअसल, जिस पासपोर्ट को लोग बेहद संभालकर रखते हैं, उसी को इस शख्स ने अपनी निजी डायरी और फोन डायरेक्टरी बना दिया। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


पासपोर्ट के पन्नों पर लिख डाले फोन नंबर
वायरल वीडियो में एक शख्स अपने पासपोर्ट के पन्ने पलटकर दिखाता नजर आ रहा है। आमतौर पर पासपोर्ट के इन पन्नों का इस्तेमाल विदेश यात्रा के दौरान वीजा और इमिग्रेशन से जुड़ी मुहरों के लिए होता है। लोग इन पन्नों को खाली रखने और पासपोर्ट को सुरक्षित रखने की पूरी कोशिश करते हैं। लेकिन इस शख्स ने तो पासपोर्ट को ही अपनी नोटबुक समझ लिया।

विज्ञापन


डायरी की जगह पासपोर्ट का किया इस्तेमाल
वीडियो में देखा जा सकता है कि पासपोर्ट के कई खाली पन्नों पर अलग-अलग फोन नंबर लिखे हुए हैं। ऐसा लग रहा है जैसे शख्स ने अपने दोस्तों और जान-पहचान वालों के नंबर संभालकर रखने के लिए किसी डायरी की जगह पासपोर्ट का इस्तेमाल कर लिया हो। लेकिन असली हैरानी तो तब होती है, जब पासपोर्ट का आखिरी पन्ना दिखाया जाता है। यहां भी शख्स ने कोई कसर नहीं छोड़ी। उसने पेन से जोड़-घटाव और हिसाब-किताब तक लिख रखा है। यानी पासपोर्ट अब सरकारी दस्तावेज कम और घर की रफ कॉपी ज्यादा नजर आ रहा है।

आनंद महिंद्रा भी शेयर कर चुके हैं ऐसा ही किस्सा
पासपोर्ट के साथ ऐसी अजीब हरकत का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी एक मजेदार किस्सा साझा किया था। उस मामले में एक छोटे बच्चे ने अपने पिता के पासपोर्ट को ड्राइंग बुक समझ लिया था और उसके पन्नों पर खूब चित्रकारी कर दी थी। बच्चे की इस हरकत के बाद पिता की परेशानी देखने लायक थी।

इमिग्रेशन अधिकारी देखेंगे तो क्या होगा?
इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि अगर यह शख्स इसी पासपोर्ट के साथ विदेश पहुंच गया तो इमिग्रेशन अधिकारी भी इसे देखकर हैरान रह जाएंगे। वहीं, कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा कि जब पासपोर्ट के पन्ने खाली थे तो उनका सही इस्तेमाल कर लिया गया। हालांकि, पासपोर्ट कोई आम कागज या निजी डायरी नहीं, बल्कि एक अहम सरकारी यात्रा दस्तावेज है। ऐसे में इसके पन्नों पर गैरजरूरी चीजें लिखना या दस्तावेज को नुकसान पहुंचाना ठीक नहीं है। लोगों को इसे हमेशा संभाल कर रखना चाहिए।

दिवाली-छठ पर घर जाने की ऐसी मची होड़, सिकंदराबाद स्टेशन पर पैर रखने तक की जगह नहीं, वीडियो देख घबरा जाएंगे आप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें