फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: शख्स ने बाइक को बना दिया चलता-फिरता बेड, चारपाई पर लेटकर निकला सड़क पर, वीडियो ने मचा दिया धमाल

Thu, 20 Nov 2025 04:59 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में दिखाया गया नजारा इतना अलग और मजेदार है कि हर देखने वाला पहले हैरान होता है और फिर हंसने लगता है। इसमें एक शख्स ने अपनी बाइक पर एक बड़ी सी चारपाई बांध रखी है।
विज्ञापन
शख्स ने बाइक के पीछे लगाई चारपाई - फोटो : एक्स@NazneenAkhtar23
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजकल सोशल मीडिया पर कौन-सी चीज़ कब वायरल हो जाए, यह किसी को समझ नहीं आता। कभी कोई अजीब-सा जुगाड़ सामने आता है और लोग उसे तुरंत शेयर करना शुरू कर देते हैं। देखते ही देखते वही वीडियो पूरी इंटरनेट दुनिया में छा जाता है। इन दिनों भी एक ऐसा ही मजेदार वीडियो एक्स पर खूब धूम मचा रहा है। इसे @NazneenAkhtar23 नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया था। वीडियो अपलोड होते ही लोगों ने लाइक और शेयर की बरसात कर दी। कई लोग तो इसे बार-बार देखकर हंसते नहीं रुक रहे। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखाया गया नजारा इतना अलग और मजेदार है कि हर देखने वाला पहले हैरान होता है और फिर हंसने लगता है। इसमें एक शख्स ने अपनी बाइक पर एक बड़ी सी चारपाई बांध रखी है। बाइक आगे चल रही है और उसके बिल्कुल पीछे चारपाई मजबूती से बंधी हुई है। सबसे मजेदार बात ये है कि उस चारपाई पर एक आदमी आराम से लेटा हुआ सड़क पर सफर कर रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे वो अपने घर के आंगन में चारपाई पर आराम फरमा रहा हो, और कोई उसे धीरे-धीरे धक्का देकर घुमा रहा हो।



शख्स ने बाइक के पीछे लगाई चारपाई
बाइक की स्पीड भी नॉर्मल है और चारपाई पर लेटा व्यक्ति बिल्कुल रिलैक्स दिखाई देता है। वीडियो देखकर पता चलता है कि भाई साहब ने मजे के लिए एक अलग ही लेवल का जुगाड़ लगाया है। बाइक भी चल रही है, चारपाई का मजा भी मिल रहा है और आराम भी पूरा। इस जुगाड़ को देखकर किसी को भी यकीन नहीं होगा कि ऐसा भी हो सकता है।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में हंसी का तूफान आ गया। किसी ने मजाक में लिखा कि आज यमराज ड्यूटी पर नहीं हैं, वरना ऐसे स्टंट करने वाले सीधे ऊपर पहुंच जाते। एक और यूजर ने लिखा कि जुगाड़ हो तो ऐसा। न बाइक का झंझट, न बिस्तर का। दोनों का मजा एक साथ। कुछ लोगों ने मजाक में भारत की पहचान बताते हुए कहा कि ये सिर्फ हमारे देश में ही हो सकता है। यहां जुगाड़ की कोई कमी नहीं है। लोगों के रिएक्शन देखकर साफ पता चलता है कि इस वीडियो ने हर किसी को बहुत एंटरटेन किया है। कई यूजर्स ने लिखा कि इस वीडियो ने पूरे दिन की टेंशन भुला दी। कुछ लोग इसे देखकर हैरान थे कि कोई इतने आराम से सड़क पर इस तरह लेटकर कैसे सफर कर सकता है। लेकिन साथ ही सभी ने इस आइडिया की क्रिएटिविटी की भी खूब तारीफ की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें