फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: मुंबई में घर किराए पर लेना कितना मुश्किल, शख्स ने बताई सपनों के शहर की कड़वी सच्चाई

Mon, 22 Jun 2026 02:03 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर मुंबई से एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें शख्स ने सपनों के शहर मुंबई की उस कड़वी सच्चाई को बंया किया है, जो इस शहर की चमक-दमक के पीछे की हकीकत को दिखाता है। 
विज्ञापन
सपनों के शहर मुंबई की सच्चाई बंया करता शख्स - फोटो : @jagratthirwani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mumbai House Rent Struggle Viral Video: मुंबई में देश के कोने-कोने से लाखों लोग अपने सपनों को पूरा करने आते हैं। कोई नौकरी तो कोई फिल्म इंडस्ट्री तो वहीं कोई बेहतर जीवन की उम्मीद लेकर यहां आता है। शायद यही वजह है कि, मुंबई को 'सपनों का शहर' कहते हैं। सोशल मीडिया पर मुंबई से एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें शख्स ने सपनों के शहर मुंबई की उस कड़वी सच्चाई को बंया किया है। जिसे मुंबई में रहने वाले हजारों लोग महसूस कर पाएंगे।

 

वीडियो में शख्स एक ऐसे फ्लैट में खड़ा नजर आता है, जिसमें बालकनी तक नहीं है। इस फ्लैट को दिखाते हुए वह कहते हैं कि, वह सपने पूरे करने मुंबई आए थे, लेकिन यहां आकर सबसे बड़ी चिंता घर का किराया भरने की हो गई। शख्स आगे कहते हैं कि, अगर सपना ऐसा है, जिसके लिए मुंबई आना पड़े, तो उसे थोड़ा बदल लेना चाहिए। क्योंकि यहां कई लोगों का सबसे बड़ा सपना अपने करियर से पहले हर महीने का घर का किराया समय पर भरना बन जाता है। 

 

 

वीडियो को यूजर जाग्रत थिरवानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर लोगों को वीडियो बेहद पसंद आ रहा है, क्योंकि यह सिर्फ मजाक नहीं बल्कि मुंबई में रहने वाले हजारों लोगों की हकीकत भी दिखाता है। वीडियो को अबतक हजारों से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, तो वही कई सैकड़ों लोगों ने लाइक भी किया है। 

विज्ञापन

Viral Video: तमिलनाडु के थूथुकुडी में दिखा दुर्लभ बवंडर का नजारा, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
 

मुंबई शहर के चमक-दमक के पीछे छिपी सच्चाई को दिखाते इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- मुंबई पहले आपका टैलेंट नहीं, बल्कि बैंक बैलेंस टेस्ट करती है। दूसरे यूजर ने लिखा- यहां का किराया बड़े-बड़े सपनों को भी छोटा कर देता है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि, आधी सैलरी किराए में देने वालों के लिए यह बिल्कुल सच है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें