फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल: ट्रेन के नीचे लेटी थी महिला, तभी फरिश्ता बनकर पहुंचा युवक; मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान

Thu, 12 Nov 2026 03:50 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक खड़ी ट्रेन के नीचे पटरी पर लेटी महिला को अपनी जान जोखिम में डालकर बाहर निकालता नजर आ रहा है। महिला के सुरक्षित बाहर आते ही पीछे से दूसरी ट्रेन भी आती दिखाई देती है।
विज्ञापन
महिला ने नहीं छोड़ा था ट्रेन के नीचे से निकलने का रास्ता - फोटो : इंस्टाग्राम@ ayann__kd
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहते हैं कि इंसानियत आज भी जिंदा है और जरूरत पड़ने पर कुछ लोग अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की मदद के लिए आगे आ जाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसकी मिसाल पेश कर रहा है। इसमें एक युवक ने जिस तरह अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रेन के नीचे फंसी महिला को बाहर निकाला, उसे देखकर लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में कुछ पल ऐसे भी हैं, जिन्हें देखकर किसी की भी सांसें थम सकती हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर कोलकाता-गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस खड़ी दिखाई दे रही है। इसी दौरान ट्रेन के स्लीपर कोच एस3 के नीचे रेलवे ट्रैक पर काले रंग का सलवार-सूट पहने एक महिला लेटी नजर आती है। महिला ने सिर पर नारंगी रंग का दुपट्टा भी रखा हुआ है। ट्रेन में यात्री मौजूद हैं और ऐसे में उसके कभी भी चलने का खतरा बना हुआ था। तभी दूसरी तरफ के ट्रैक पर खड़े एक युवक की नजर महिला पर पड़ती है। युवक ने पीठ पर ग्रे रंग का बैग टांग रखा है और वह सफेद शर्ट और जींस पहने हुए है। महिला को इस हालत में देखकर वह तुरंत रेलवे ट्रैक पर उतर जाता है। इसके बाद वह ट्रेन के नीचे झुककर महिला को बाहर आने के लिए कहता है।




महिला ने नहीं छोड़ा था ट्रेन के नीचे से निकलने का रास्ता
वीडियो में आगे दिखता है कि महिला पहले बाहर आने में हिचकिचाती है। लेकिन युवक हार नहीं मानता। वह उसका हाथ पकड़कर पूरी ताकत से अपनी ओर खींचता है और आखिरकार उसे ट्रेन के नीचे से बाहर निकाल लेता है। इसके बाद वह महिला को सहारा देकर बगल वाले ट्रैक से प्लेटफॉर्म नंबर 8 की तरफ ले जाता है। वहां मौजूद दूसरे यात्री भी मदद के लिए आगे आते हैं और दोनों को प्लेटफॉर्म पर चढ़ा लेते हैं। इस घटना का सबसे डरावना हिस्सा तब सामने आता है, जब महिला को सुरक्षित निकालने के कुछ ही सेकंड बाद पीछे वाले ट्रैक पर दूसरी ट्रेन की तेज हेडलाइट दिखाई देती है। ऐसे में अगर युवक थोड़ी भी देर कर देता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


युवक की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसे अब तक 1.4 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोग युवक की हिम्मत और इंसानियत की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "1 कचौड़ी, 2 समोसा, ऐसे मर्दों पर है पूरा भरोसा।" वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि आज के समय में जहां लोग किसी की मदद करने के बजाय मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगते हैं, वहां इस युवक ने आगे बढ़कर एक जिंदगी बचाई। सोशल मीडिया पर लोग इस युवक को असली हीरो बता रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें