फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पानी भरे गिलास पर मटका रखकर लड़के ने दिखाया गजब का करतब, वीडियो देखकर खूली रह जाएंगी आंखें

Wed, 19 Mar 2025 02:37 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में देख सकते हैं कि लड़का अपने सिर पर कांच के एक दर्जन से ज्यादा गिलास के ऊपर मिट्टी का मटका रखा हुआ है। इस सभी गिलास में पानी भरा हुआ है। लड़के ने बेहद ही खूबसूरत तरीके से करतब को किया है।
विज्ञापन
पानी भरे गिलास पर मटका रखकर लड़के ने दिखाया गजब का करतब - फोटो : Instagram/praveen_prajapat1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसने कई लोगों को रातोंरात स्टार बना दिया है। सोशल मीडिया पर इन्फ्लुएंसर्स के कई तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें कई लोगों मनोरंजन करने वाले होते हैं, तो वहीं कुछ लोगों के टैलेंट भी देखने को मिलते हैं। सोशल मीडिया हर किसी को अपनी एक नई पहचान दिलाने में मदद करता है। इसके माध्यम से कई लोगों को टैलेंट के दम पर नई पहचान मिली भी है। 

विज्ञापन


स्टंट और एक्शन करने वाले लोग अपने हुनर को दिखाने और लोगों के बीच पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। अब इस बीच एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में लड़के का स्टंट और एक्शन देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। 

सोशल मीडिया पर हर दिन इस तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आपकी आंखें ठहर जाएंगी। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है। वीडियो में एक लड़का करतब दिखाता हुआ दिख रहा है। 
विज्ञापन


Sunita Williams: सुनीता विलियम्स की कितनी है सैलरी? नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं

वीडियो में देख सकते हैं कि लड़का अपने सिर पर कांच के एक दर्जन से ज्यादा गिलास के ऊपर मिट्टी का मटका रखा हुआ है। इस सभी गिलास में पानी भरा हुआ है। लड़के ने बेहद ही खूबसूरत तरीके से करतब को किया है। हालांकि, यह करतब करना हर किसी के लिए आसान नहीं है, क्योंकि थोड़ी सी चूक होने पर बड़ा हादसा हो सकता है। सोशल मीडिया पर लोग लड़के के हौसले की तारीफ कर रहे हैं। 



Spacex: जिस ड्रैगन कैप्सूल से वापस आईं सुनीता विलियम्स, उसके एक सीट का किराया जानकर घूम जाएगा आपका दिमाग

इंस्टाग्राम पर praveen_prajapat1 नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं, जबकि चार लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। लोग इस लड़के के जज्बे को सलाम कर रहे हैं। इस शख्स का नाम प्रवीन है, कई टीवी शो में यह अपना चैलेंज दिखा चुका है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें