फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: सड़क पर स्टंट कर रहा था शख्स, भैंस ने दी जोरदार टक्कर, वीडियो देख घूम जाएगा दिमाग

Fri, 06 Mar 2026 08:31 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में एक शख्स बड़े ही कॉन्फिडेंस के साथ सड़क पर स्केटिंग करता हुआ नजर आ रहा है, लेकिन तभी उसके साथ अचानक कुछ ऐसा हो जाता है, जिसके बारे में शायद उसने सपने भी नहीं सोचा होगा। 
विज्ञापन
ड़क पर स्टंट कर रहे शख्स को भैंस ने दी जोरदार टक्कर - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Stunt Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबोगरीब स्टंट करते लोगों के अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। स्टंट की कभी कोई मजेदार क्लिप लोगों को हंसा देती है तो कभी कोई डरावना स्टंट वीडियो देखकर लोग सिहर उठते हैं। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान भी हैं और डरे हुए भी। इस वीडियो में एक शख्स बड़े ही कॉन्फिडेंस के साथ सड़क पर स्केटिंग करता हुआ नजर आ रहा है, लेकिन तभी उसके साथ अचानक कुछ ऐसा हो जाता है, जिसके बारे में शायद उसने सपने भी नहीं सोचा होगा। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


Viral Video: मुंडन करने आए नाई ने जीती जंग, नन्हे उस्ताद ने दिखा दिए दिन में तारे, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो की शुरुआत में सब कुछ ठीक लगता है। एक शख्स बड़े आराम से पूरे कॉन्फिडेंस के साथ सड़क पर लहराते हुए स्केटिंग करता हुआ जा रहा होता है। इसी बीच सड़क पर उसे भैंसों का एक झुंड दिखाई देता है, जो सड़क के दूसरी तरफ पार हो रहा था। शायद ऐसे में शख्स सोचता है कि बीच में जो थोड़ी सी जगह है, वो वहां से आराम से निकल जाएगा, लेकिन अफसोस कि ऐसा हो नहीं पाता। बीच से निकलने के चक्कर में शख्स एक भैंस से टकरा जाता है और भैंस उसे उठाकर पटक देती है। हालांकि भैंस ऐसा जानबूझकर नहीं करती बल्कि वो तो खुद ही बचकर भाग रही थी और इसी भागने के चक्कर में शख्स उससे टकरा कर गिर जाता है। 

विज्ञापन

 
वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

सड़क पर स्टंट करते शख्स के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @Symply_rhoda1 नाम की आईडी से शेयर किया गया है। 12 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 7 लाख 34 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, भैंस तो खुद ही डर गई थी और वो अपनी सेफ्टी के लिए भाग रही थी। दूसरे यूजर ने लिखा, अगली बार वह बेहतर करेगा। 

Viral Video: पत्नी को जगाने के लिए 70 साल के बुजुर्ग ने गाया गाना, वायरल वीडियो ने जीता लाखों लोगों का दिल

जानलेवा हो सकती है स्टंटबाजी 

स्टंट जानलेवा होते हैं, लेकिन इसके बावजूद नौजवान स्टंटबाजी करने से बाज नहीं आते हैं। सोशल मीडिया के दौर में कुछ सेकंड की लोकप्रियता पाने की चाहत अब लोगों को इस हद तक ले जा रही है कि वे अपनी जान तक दांव पर लगाने से नहीं हिचक रहे हैं। लाइक, व्यू और फॉलोअर्स की भूख ऐसी बढ़ चुकी है कि समझदारी और सुरक्षा पीछे छूटती जा रही है।


Viral Video: विदेशी महिला ने खेली वृंदावन में होली, फिर जो हुआ जानकर उड़ जाएंगे होश

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें