खड़ी बाइक पर बैठकर हीरो बन रहा था शख्स, फिर जो हुआ वीडियो देखकर फटी रह जाएंगी आंखें
- फोटो : X@Arhantt_pvt
Viral Video: कई बार लोग हीरों बनने के चक्कर में अपना जीवन खतरे में डाल देते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, एक शख्स चमचमाती बाइक पर बैठकर हीरो बनने की कोशिश करता है, लेकिन अगले ही पल कुछ ऐसा होता है और उसकी सारी हीरोपंती निकल जाती है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक शोरूम के बाहर खड़ी एक डिस्प्ले बाइक को स्टार्ट करने की जिद में कुछ ऐसा करता है कि गाड़ी समेत हवा में उड़ता हुआ सड़क पर जाकर गिरता है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर लोग खूब मजे ले रहे हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि शोरूम के बाहर स्टैंड पर एक बाइक डिस्प्ले के लिए लगाई गई है। तभी एक युवक वहां पहुंचता है और बिना किसी पूछताछ के बाइक पर बैठ जाता है। बाइक मैन स्टैंड पर खड़ी, लेकिन शख्स बिना परवाह किए उसे किक मारने लगता है। पहली किक मारता है कुछ नहीं होता है। इसके बाद फिर दूसरी, तीसरी और आखिरकार किसी चमत्कार की तरह बाइक स्टार्ट हो जाती है और शायद गियर में होने के कारण सीधे शोरूम की रैंप से लुड़कती हुई सड़क पर गिर जाती है।
Zara Hatke: सिर्फ हवा से बन जाएगी कॉफी, नहीं पड़ेगी पानी की जरूरत, जानिए आखिर कैसे
Viral Video: कोबरा के सामने काला चश्मा पहनकर नागिन डांस कर रहा था शख्स, तभी सांप ने भी कर दिया हमला फिर...
शख्स संतुलन खो बैठता है और बाइक समेत सड़क पर जोरदार तरीके से गिर जाता है। गिरते वक्त उसकी हालत देखकर ऐसा लगता है कि जैसे कोई सुपरस्टंट करने आया था, लेकिन रिहर्सल के बिना। आसपास मौजूद लोग हैरत में पड़ जाते हैं और फिर शख्स को उठाते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स समझ नहीं पा रहा है कि उसके साथ क्या हुआ है।
Optical Illusion: तस्वीर में मानसून के बीच लिखा है मौसम, जीनियस हैं तो 15 सेकेंड में खोजकर दिखाएं
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया की बाढ़ आ गई है। एक शख्स ने इसे डायरेक्ट ऑन-रोड डिलीवरी कहा है, तो दूसरे शख्स का कहना है कि जब बाइक खुद बोल दे, अब मैं तेरे लायक नहीं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।