फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: शख्स ने बिना डरे पहाड़ी से लगाई ऐसी छलांग, वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह

Sun, 08 Feb 2026 06:10 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स बिना डरे एक ऊंची पहाड़ी से छलांग लगा देता है और सीधे नदी में जाकर गिरता है। वो तो गनीमत रही कि वो पहाड़ी के ऊपर नहीं गिरा, वरना उसकी हड्डी-पसली एक हो जाती। वीडियो देख आप भी अपने दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे।
विज्ञापन
ऊंची पहाड़ी से छलांग लगाता शख्स - फोटो : @Teacherrr0
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Stunt Viral Video: आज कल लोग स्टंट करने के दौरान किसी भी हद तक चले जाते हैं, यहां तक कि लोग स्टंट करते वक्त अपनी जान की परवाह भी नहीं करते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर खतरनाक स्टंट के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो सोशल मीडिया पर यूजर्स को काफी पसंद आते हैं। हाल ही में इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जिसमें एक शख्स ऊंची पहाड़ी से छलांग लगा देता है और सीधे नदी में जाकर गिरता है। वो तो गनीमत रही कि वो पहाड़ी के ऊपर नहीं गिरा, वरना उसकी हड्डी-पसली एक हो जाती। वीडियो देख आप भी अपने दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। आइए आपको भी दिखाते हैं खतरनाक स्टंट का ये वीडियो-

Viral Video: ड्राइवर ने निकाला डबल इनकम का अनोखा जुगाड़, ऑटो में ही खोल दी बिंदी-बाली की दुकान

वायरल वीडियो में एक शख्स पहाड़ी पर खड़ा है और फिर वो दौड़ने लगता है। 10 कदम दौड़ने के बाद वो एक ऐसी जगह पर पहुंचता है, जहां पहले से ही कई लोग मौजूद होते हैं और उस जगह पर एक लोहे की रेलिंग भी लगी होती है। फिर वो शख्स उस रेलिंग को जंप करके नीचे छलांग लगा देता है। उसके बाद नीचे का जो नजारा दिखता है, वो चौंका देने वाला होता है। एक बार को तो लगता है कि वो नीचे पहाड़ी के ऊपर ही गिर जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं होता वो सीधे नदी में जाकर गिरता है। 
विज्ञापन




ऊंची पहाड़ी से छलांग लगाते शख्स के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Teacherrr0 नाम की आईडी से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, वह 27 मीटर की ऊंचाई से कूदा और बिना किसी चोट के बच गया।
विज्ञापन


वीडियो को अब तक 2 लाख 69 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- इसका बिना किसी नुकसान के बच निकलना किसी चमत्कार से कम नहीं है। दुसरे शख्स ने कहा- मैं भी इस जगह पर जाऊंगा और इसे ट्राई करूंगा। तो वहीं कई यूजर्स ने लिखा कि, यह काम सिर्फ प्रोफेशनल लोग ही करते हैं। 

Viral Video: छोटी बच्ची ने घर में घुसे खतरनाक सांप को देख डर नहीं हौसला दिखाया, देखें वीडियो

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें