ट्रेन के जनरल डिब्बे में पंखा लेकर चढ़ा शख्स
- फोटो : @SaffronChargers
Indian Railway Charging Point Viral Video In Hindi: भारतीय रेल को देश की लाइफलाइन कहा जाता है, जो पूरे देश को एक-दूसरे से जोड़कर रखता है। सोशल मीडिया पर रेलवे से जुड़े ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं, जो यात्रियों की लापरवाही और सार्वजनिक संपत्ति के गलत इस्तेमाल पर सवाल खड़े करते हैं। हाल ही में ट्रेन के जनरल डिब्बे से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स ट्रेन के चार्जिंग सॉकेट में टेबल फैन लगाने की कोशिश करता नजर आ रहा है।