फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मच्छर ने इंसान को बना दिया हाथी

Sat, 14 May 2016 05:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नाना पाटेकर का डायलॉग एक मच्छर इंसान को हिजड़ा बना सकता है ये तो आपने सुना ही होगा। लेकिन आपको ये पता चले कि एक मच्छर इंसान को हाथी भी बना सकता है, तो कैसा लगेगा आपको?
विज्ञापन


अगर आप भी मच्छर के काटने को सामान्य मानते हैं तो सावधान हो जाइए। इससे आप जिंदगी भर के लिए हाथी भी बन सकते हैं।

घटना दक्षिण अमेरिका की है। रेमुंडो नाम के इस व्यक्ति को बीस साल पहले एक मच्छर ने काट लिया था। उन्होंने कुछ दिनों बाद देखा कि उनके बाएं पैर में सूजन आ रही है।
जब तक वो कुछ समझ पाते उनका पैर हाथीनुमा हो चुका था।
विज्ञापन

एलिफन्टाइसिस नाम की है ये बीमारी

- फोटो : dailymail
डेलीमेल के अनुसार उन्हें एलिफन्टाइसिस नाम की बीमारी हो गई थी। इसे लिम्फैटिक फिलेरीआसिस भी कहते हैं। इसके लक्षण बहुत देर में दिखाई देते हैं। इस रोग में शरीर के जोड़ और जेनाइटल सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले अंग हैं। लेकिन इससे किडनी और नसें भी प्रभावित हो सकती हैं।

यह रोग मनुष्यों में मच्छरों द्वारा वुचरेरिया बैनक्रोफटाइ नाम के पैरासाइट के ट्रांसमिशन से होता है। इसका इंफेक्शन बचपन में ही हो जाता है। मगर इसका लक्षण बहुत बाद में दिखाई देता है। इंफेक्शन तो दवाईयों के इस्तेमाल से सही हो जाता है। मगर जब ये एलिफन्टाइसिस का रूप ले लेता है तो इसका इलाज मुश्किल हो जाता है।  

और तो और ये रोग जीवन भर ठीक नहीं हो पाता। फिलहाल रेमुंडो का इलाज साओ जोस रियो प्रेटो अस्पताल में चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें