फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन छूटने लगी, फिर भी नहीं उतरा शख्स! एक हाथ में बोरी और दूसरे से पकड़ा हैंडल, वीडियो देख कांप जाएगी रूह

Sat, 14 Nov 2026 03:27 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: करनाल स्टेशन पर चलती ट्रेन की जनरल बोगी से लटके एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। एक हाथ में बोरी और दूसरे से हैंडल पकड़े यह शख्स उतरने को तैयार नहीं हुआ। वीडियो को 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
 
विज्ञापन
चलती ट्रेन से लटका रहा शख्स, हाथ में पकड़ी थी बोरी - फोटो : इंस्टाग्राम@abmediakarnal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों का मौसम हो या फिर छुट्टियों का समय, ट्रेन में सफर करने वाले लोगों की सबसे बड़ी चिंता कन्फर्म सीट को लेकर होती है। खासकर यूपी और बिहार जाने वाली ट्रेनों में भीड़ इतनी बढ़ जाती है कि जनरल बोगी में पैर रखने तक की जगह नहीं मिलती। कई बार लोग मजबूरी में खड़े होकर सफर करते हैं, तो कुछ लोग किसी तरह ट्रेन के अंदर जगह बनाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, सीट पाने की यह जल्दबाजी कई बार लोगों की जान पर भी भारी पड़ सकती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी तरह की खतरनाक लापरवाही दिखा रहा है, जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं।

विज्ञापन


चलती ट्रेन से लटका रहा शख्स, हाथ में पकड़ी थी बोरी
वायरल वीडियो करनाल रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। इसमें एक ट्रेन की जनरल बोगी यात्रियों से पूरी तरह भरी नजर आ रही है। हालात ऐसे हैं कि कुछ लोग ट्रेन के दरवाजे से बाहर लटके हुए हैं। इसी बीच एक शख्स पर कैमरे में सबकी नजर टिक जाती है। वह चलती ट्रेन के दरवाजे पर एक हाथ से हैंडल पकड़े हुए है, जबकि उसके दूसरे हाथ में एक बोरी है। हैरानी की बात यह है कि ट्रेन प्लेटफॉर्म छोड़ चुकी है, लेकिन शख्स नीचे उतरने को तैयार नहीं है। वीडियो बना रहा व्यक्ति उसे ट्रेन से उतरने के लिए कहता है, लेकिन वह साफ मना कर देता है। शख्स का जवाब होता है, 'उतरेंगे नहीं।' इस दौरान एबी मीडिया करनाल के रिपोर्टर भी उसे समझाने की कोशिश करते हैं।




बोरी छोड़ने को भी तैयार नहीं हुआ शख्स
रिपोर्टर उससे कहते हैं कि कम से कम बोरी तो नीचे फेंक दो, ताकि दोनों हाथों से ट्रेन का हैंडल पकड़ सको। इससे वह अपना संतुलन बनाए रख सकेगा। लेकिन शख्स बोरी छोड़ने के लिए भी तैयार नहीं होता। ऐसे में उसकी जरा-सी चूक किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती थी। रिपोर्टर भी उसकी इस हरकत को हादसे को न्योता देने जैसा बताते हैं।
विज्ञापन


3 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
इस वीडियो के साथ बताया गया है कि लोग ट्रेन में लटक कर बिहार जा रहे हैं। त्योहारों और छुट्टियों के दौरान घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ के बीच जनरल बोगियों में जगह मिलना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कुछ लोग ट्रेन के दरवाजे पर लटक कर सफर करने जैसा खतरनाक कदम उठा लेते हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक 31 मिलियन यानी 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जान जाए तो जाए, पर ट्रेन ना जाए।' दूसरे ने बिहार का जिक्र करते हुए टिप्पणी की। वहीं, एक और यूजर ने लिखा कि जान से खिलवाड़ कर लेगा, लेकिन सामान नहीं छूटना चाहिए। एक यूजर ने कहा कि जिंदगी रही तो और ट्रेनें मिलेंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें