फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: शख्स ने उंगलियों से ही मशीन की रफ्तार में गिन डाला नोट, 2 करोड़ लोगों ने देखा वीडियो

Fri, 11 Apr 2025 09:14 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स मशीन की रफ्तार से पैसे गिनता नजर आ रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो को 2 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में तेज रफ्तार में नोट गिन रहा है शख्स - फोटो : Instagram/@oshin_crseven
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी उंगलियों से ही तेज रफ्तार में पैसे गिन रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग दंग रह गए हैं और उसकी रफ्तार की तारीफ कर रहे हैं। उसकी तेजी और सटीकता ने न सिर्फ दर्शकों का ध्यान खींचा, बल्कि यह भी दिखाया कि इंसानी हुनर कभी-कभी मशीनों को भी पीछे छोड़ सकता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो को 2 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। आइए पहले वीडियो देखते हैं...

विज्ञापन

 


वीडियो में क्या है?
वीडियो की शुरुआत में एक शख्स बैंक के काउंटर पर खड़ा दिखाई देता है। उसके हाथ में नोटों की एक मोटी गड्डी है। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति उसे दिखाते हुए मजाक में कहता है, "ये है हमारी पैसे गिनने की मशीन!" इसके बाद जैसे ही वह शख्स पैसे गिनना शुरू करता है, उसकी उंगलियां इतनी तेजी से चलती हैं कि देखने वालों की आंखें खुली रह जाती हैं। वह इतनी रफ्तार से नोट गिनता है कि ऐसा लगता है जैसे कोई मशीन काम कर रही हो। उसकी यह कला इतनी प्रभावशाली है कि वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया।

ये भी पढ़ें- Viral Video: गधे को बेवकूफ समझ रहा था लड़का, फिर उसका ही बन गया पोपट, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन


लोगों की प्रतिक्रिया
यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही लाखों लोगों तक पहुंच गया। यूजर्स इस शख्स की रफ्तार और कॉन्फिडेंस की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "यह तो सचमुच पैसे गिनने की मशीन है!" वहीं, दूसरे ने मजाक में लिखा, 'पक्का ये कॉमर्स वाला होगा' लोग इस वीडियो खूब शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @oshin_crseven नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 2 करोड़ 23 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इस वीडियो को 4 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है।


ये भी पढ़ें-  Viral Video: ''लड़की की हिम्मत को सलाम है'', वायरल वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें