फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: किंग कोबरा से भिड़ा शख्स! फन सहलाते ही बदला नाग का रंग, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

Sat, 29 Nov 2025 02:07 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो की शुरुआत होती है एक बड़े से टेबल पर बैठे फन फैलाए हुए विशाल किंग कोबरा से। कोबरा का आकार और उसकी हरकतें साफ बता रही थीं कि वो किसी भी पल हमला कर सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद किसी की भी सांसें रुक जाएं। यह क्लिप इतनी खतरनाक है कि लोग इसे देखकर सचमुच दंग रह गए हैं। वीडियो में दिखाई देता है कि एक आदमी दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में गिने जाने वाले किंग कोबरा के सामने बिल्कुल बेखौफ खड़ा है। लोग जहां इस सांप का नाम सुनकर ही दूर भागते हैं, वहीं यह शख्स कोबरा की आंखों में आंखें डालकर उससे खेलने की कोशिश कर रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत होती है एक बड़े से टेबल पर बैठे फन फैलाए हुए विशाल किंग कोबरा से। कोबरा का आकार और उसकी हरकतें साफ बता रही थीं कि वो किसी भी पल हमला कर सकता है। लेकिन उसके सामने बैठा शख्स किसी नॉर्मल इंसान की तरह नहीं, बल्कि ऐसे पेश आ रहा था जैसे वो किसी पुराने दोस्त से मिल रहा हो। चेहरे पर एक हल्की मुस्कान, आंखें सीधी सांप की आंखों में और बिल्कुल भी डर नहीं।




कोबरा भी करता है हमला
क्लिप में कुछ सेकंड बाद ही रोमांच अचानक बढ़ जाता है। कोबरा बिना किसी चेतावनी के तेजी से उस लड़के की तरफ लपकता है। यह हमला इतना तेज होता है कि देखने वालों की रूह कांप जाए, लेकिन शख्स भी कम नहीं। वह झट से पीछे हटकर आसानी से बच जाता है। सबसे हैरानी की बात यह है कि वो इस अचानक हुए हमले के बाद भी शांत रहता है, न उसके चेहरे पर घबराहट दिखती है, न ही वह पीछे हटता है।
विज्ञापन


अपनी जगह से नहीं हिला आदमी
इसके बाद तो जो होता है, वह किसी फिल्मी सीन से कम नहीं। आदमी बेहद आराम से फिर आगे बढ़ता है और मानो किसी पालतू जानवर की तरह कोबरा की गर्दन को छूना शुरू कर देता है। वह उससे बातें करते हुए जैसे उसे शांत करने की कोशिश कर रहा था। सोचिए जिस सांप का एक डंक इंसान को कुछ ही मिनटों में खत्म कर सकता है, वही सांप उसके हाथों के बिलकुल करीब था। लेकिन यह आदमी अपनी जगह से हिला तक नहीं। वीडियो के आखिरी हिस्से में अचानक कोबरा फिर से वार करता है। इस बार सीधे आदमी के चेहरे की तरफ। ठीक उसी पल वीडियो कट हो जाती है। यहीं पर दर्शकों की धड़कनें और भी तेज हो गईं, क्योंकि किसी को समझ नहीं आया कि आगे क्या हुआ होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें