फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: शख्स का भेलपुरी बनाने का तरीखा देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Sun, 12 Jul 2026 12:50 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक भेलपुरी बनाने वाले शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ ने साफ-सफाई को लेकर सवाल उठाए हैं। 
विज्ञापन
शख्स के भेलपुरी बनाने के तरीके पर लोगो की मिलीजुली प्रतिक्रिया - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bhelpuri viral video: भेलपुरी भारत का एक बेहद लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है, जिसे इसके हल्के, चटपटे और खट्टे-मीठे स्वाद के लिए पसंद किया जाता है। यह खासतौर पर मुंबई की पहचान माना जाता है, लेकिन आज यह देश के लगभग हर शहर में आसानी से मिल जाती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक भेल पूरी खाना सबको पसंद है। हाल ही में सोशल मीडिया पर भेलपुरी बनाने वाले एक स्ट्रीट वेंडर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। 

 

Viral Video: दुल्हन को गोद में उठाकर पानी में डूबे मंडप तक पहुंचा दूल्हा, अनोखी शादी का वीडियो हुआ वायरल

 

भेलपुरी एक स्वादिष्ट और चटपटा भारतीय स्ट्रीट फूड है, जिसे कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक शख्स बड़ी सी प्लास्टिक की बाल्टी में भेलपुरी की सामग्री डालता नजर आता है। इस दौरान वह बाल्टी में बहुत तेजी से अलग-अलग तरह की नमकीने, मसाले और अन्य सामग्री मिलाता है। 

 


वीडियो को डॉक्टर हेमंत मौर्य ने एक्स पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- लो साथियों शुद्ध भेलपुरी खा लो, सेहत बढ़िया रहेगी। इसके साथ उन्होंने स्ट्रीट वेंडर की तेज रफ्तार पर भी लिखा- भाई तो रोबोट से भी तेज कम कर रहा है। वीडियो को अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं, तो वहीं कई लोगों ने इसे लाइक भी किया है। भेलपुरी बनाते समय साफ-सफाई (हाइजीन) का विशेष ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इसमें इस्तेमाल होने वाली अधिकांश सामग्री बिना पकाए सीधे खाई जाती हैं।

 

भेलपुरी बनाने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख यूजर्स की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- सड़क किनारे खाना खाते समय साफ-सफाई पर जरूर ध्यान देना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखाकेवल वीडियो देखकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं है। वहीं कुछ यूजर्स ने वेंडर की स्पीड की तारीफ की। 

विज्ञापन

Viral Video: बेटी का तोहफा देख छलक पड़े मां की आंखों से खुशियों के आंसू, भावुक कर देगा वीडियो


बता दें कि, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के अनुसार, स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को भोजन तैयार करते समय व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ बर्तनों, सुरक्षित पानी और भोजन को दूषित होने से बचाने जैसे बुनियादी स्वच्छता नियमों का पालन करना चाहिए।


Viral Video: पार्क के ओपन जिम में बुजुर्ग आंटी ने दिखाया ऐसा दम, वीडियो देख लोगों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें