फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: गिलास और लोटे की मदद से बना दी पूरी, करोड़ों लोगों ने देखा कमाल के देसी जुगाड़ का ये वीडियो

Sun, 07 Jun 2026 11:35 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: पूरी बनाना बहुत मुश्किल नहीं होता, लेकिन अगर आपको एक साथ बहुत सारी पूरियां बनानी हो तो बेलन से बेलते-बेलते हाथ दुखने लगता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें किचन के सिर्फ दो बर्तनों से गोल-गोल पूरी बनाने का आसान तरीका दिखाया गया है। 

विज्ञापन
पूरी बनाने का देसी जुगाड़ - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Easy Way Poori Making Viral Video: किसी भी त्योहार या खास अवसर पर पूरी बनाई जाती है। गरमागरम पूरी खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है, लेकिन अगर आपको एक साथ बहुत सारी पूरियां बनानी हो तो बेलन से बेलते-बेलते हाथ दुखने लगता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें किचन के सिर्फ दो बर्तनों से गोल-गोल पूरी बनाने का आसान तरीका दिखाया गया है। 

विज्ञापन

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, पूरी बनाने में दो बर्तनों का इस्तेमाल किया गया है, एक है लोटा और दूसरा गिलास। इन दोनों बर्तनों से पूरी इतनी तेजी से बनती हैं कि समय का पता ही नहीं चलता और न ही बेलते-बेलते आपकी कलाई में दर्द होता है। इसमें गिलास से लोई काटी गई, मतलब आटे में हाथ भी कम से कम ही लगाना पड़ा। इसके बाद लोटे के इस्तेमाल से लोई को गोल-गोल करके पूरी बना ली गई। 
 


पूरी को आमतौर पर नाश्ते, त्योहारों या विशेष अवसरों पर परोसा जाता है। यह खाने में बाहर से कुरकुरी और अंदर से मुलायम होती है। वायरल वीडियो में पूरी बनाने का आसान और मजेदार तरीका बताया गया है, जिससे थकान भी नहींं होगी।

विज्ञापन


Viral Video: चीन की मेट्रो में दिखा अजीब नजारा, लेटकर पढ़ रहे बच्चों का वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: गाय-भैंस की तरह भूसा खाते शख्स का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने पकड़ा अपना सिर


लोटे और गिलास की मदद से पूरी बनाने के इस आसान तरीके के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम @Max-manthan पर शेयर किया गया है। जिसे अब तक 20 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं तो वहीं 4.7 मिलियन से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है।


वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग मजे भी ले रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- इन लोगों ने तो फॉर्मूला ही बदल दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- भारत बिगिनर्स के लिए है ही नहीं। तो वहीं कई यूजर्स ने कमेंट में न्यू ट्रिक अनलॉक भी लिखा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें