फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab Gajab: महाकुंभ में बच्चे खोने के डर से दंपति ने निकाली अनोखी तरकीब, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Sat, 01 Feb 2025 05:42 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

पुराने समय में ऐसी कई फिल्में बनी हैं जिसमें कुंभ मेले में बिछड़ने की कहानियां दिखाई गई हैं। इन दिनों इसी से संबंधित एक दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक दंपति महाकुंभ के मेले में अपने बच्चों के पीठ पर नाम और नंबर चिपकाए हुए हैं।

विज्ञापन
वायरल वीडियो का स्क्रिनशॉट - फोटो : X/@theviraltopic_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेला, विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजनों में से एक है। यह एक ऐसा मेला है जहां लगभग करोड़ों लोग एक साथ मेले में रहते हैं। इस विशाल जनसमूह में, अपनों से बिछड़ने का डर हमेशा बना रहता है, खासकर छोटे बच्चों का खो जाना एक गंभीर चिंता का विषय है। पुराने समय में ऐसी कई फिल्में बनी हैं जिसमें कुंभ मेले में बिछड़ने की कहानियां दिखाई गई हैं। इसका सबसे अच्छा उदाहरण है फिल्म 'अमर अकबर एंटनी'। यही वजह है कि बड़े मेलों में सरकार ऐसे बुथ का व्यवस्था करती है जिहां खोए हुए लोगों अपनों से मिलाया जाता है। खैर, सोशल मीडिया पर इन दिनों इसी से संबंधित एक बेहद दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मेले में गायब होने की समस्या का हल देखा जा सकता है।

विज्ञापन

 


वाडियो में क्या है?
बताया जा रहा है कि यह वीडियो प्रयागराज के महाकुंभ का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दंपति अपने छोटे बच्चे को लेकर एक अद्भुत आइडिया अपनाया है। उन्होंने बच्चे की पीठ पर एक लंबी पर्ची चिपकाई, जिसमें बच्चे का नाम, पिता का नाम, माता-पिता का मोबाइल नंबर और उनका गांव लिखा था। बहुत से लोग इस तरकीब को खूब सराह रहे हैं, और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर छाया आइडिया
यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस दंपति की सूझबूझ और स्मार्ट पैरेंटिंग की तारीफ कर रहे हैं। कई लोग इसे एक बेहतरीन और अनुकरणीय उदाहरण बता रहे हैं। इस आइडिया का मकसद स्पष्ट है- बच्चों को खोने से बचाना और उन्हें सुरक्षित रखना। महाकुंभ मेले में लाखों लोग आते हैं, जिससे बच्चों के खोने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में, यह तरीका बच्चों को उनके माता-पिता से मिलाने में बेहद मददगार साबित हो सकता है।
विज्ञापन


लोगों की प्रतिक्रया
सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे 'स्मार्ट पैरेंटिंग' का उदाहरण बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे 'सुरक्षा कवच' कह रहे हैं। कई लोगों ने इस दंपति की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक बेहतरीन उदाहरण है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @theviraltopic_ नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 43 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इस वीडियो को 82 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें