मगरमच्छ को खाना खिलाने गया था शख्स, तभी अचानक तालाब में गिर गया
- फोटो : एक्स
Viral Video: मगरमच्छ पानी में रहने वाला बेहद खतरनाक जानवर है। अगर मगरमच्छ ने किसी को एक बार अपने जबड़े में दबा लिया उसका बचना मुश्लिक होता है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है दृश्य किसी चमत्कार कम नहीं है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक शख्स पालतू मगरमच्छों को भोजना डाल रहा है। इस दौरान कुछ ऐसा होता है, जिसे देखने के बाद रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
सोशल मीडिया पर इससे संबंधित वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स मगरमच्छ को मांस खिला रहा है। इसी दौरान वह अचानक तालाब में गिर जाता है और कुछ देर तक नजर नहीं आता है। आसपास मौजूद चीखने लगते हैं, लेकिन फिर जो होता है किसी चमत्कार से कम नहीं है।
सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है। वीडियो में दिख रहा है कि शख्स हाथ में मांस लिया हुआ जिसे खाने के लिए एक मगरमच्छ ऊपर आता है और उसे छिनता है। इस दौरान शख्स भी तालाब में गिर जाता है और कुछ देर तक नजर नहीं आता है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि मगरमच्छ शख्स को खा रहे हैं। लेकिन कुछ देर बाद वह तालाब से निकलकर बाहर आ जाता है।
Time Travel: 4413 से लौटकर आए शख्स का चौंकाने वाला दावा, बताया कैसी होगी आगे की दुनिया, जानकर कांप जाएगी रूह
Dance Viral Video: बच्चों ने मुझसे शादी करोगी गाने पर किया शानदास डांस, वीडियो ने जीता इंनटरनेट का दिल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर लोगों का कहना है कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। कई लोगों का कहना है कि यह एआई से बनाया वीडियो है, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि यह सच्ची घटना है। अमर उजाला इस वीडियो को स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।