एलपीजी सिलेंडर की किल्लत को लेकर मीम्स हो रहे वायरल
- फोटो : एक्स
LPG Cylinder Shortage Memes: अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच भयानक युद्ध जारी है। इस युद्ध की वजह से मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ गया है। इसकी वजह से दुनिया के कई देश रसोई गैस की किल्लत का सामना कर रहे हैं। भारत में रसोई गैस की किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग की वजह से आम जनता परेशान है। हालात सुधारने के लिए सरकार ने कुछ नियम लागू किए हैं। गैस संकट और महंगाई की इस चिंता के बीच सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स वायरल हो रहे हैं। ये मीम्स लोगों के आम जनता के दर्द को बयां कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एलपीजी गैस की कमी को लेकर कई तरह मीम्स शेयर कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि 1000 हजार वाले सिलेंडर के लिए 1500 से 2000 तक देने पड़ रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि फुटकर में दुकानदार 250 से 300 रुपये में एलपीजी गैस दे रहे हैं। सरकार का कहना है कि एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। सरकार ने कहा कि जमाखोरी या घबराहट की वजह से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। सरकार ने साफ किया देश में एलपीजी या कच्चे तेल की कोई कमी नहीं है।
सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोगों को एजेंसियों के बाहर एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए लाइनों में लगे हुए देखा जा सकता है। गैस किल्लत ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है, तो वहीं सोशल मीडिया पर लोग मीम्स शेयर कर रहे हैं।
सुनार की दुकान पर मिलेगी गैस
गोल्ड से मिलेगा एलपीजी सिलेंडर
सिलेंडर की लम्बी लाइन देखने के बाद- एक-एक कप चाय और बोला जाए