बच्ची का दुर्गा अवतार ने जीता लाखों लोगों का दिल
- फोटो : @pyarimishii Instagram
Little Girl Durga Avatar Viral Video: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व आरंभ हो चुका है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के नौ दिनों में देवी के नामों का जप किया जाए, तो मां दुर्गा शीघ्र प्रसन्न होती हैं। उनका स्मरण मात्र ही नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मकता का संचार करता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बच्ची का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक छोटी सी बच्ची को मां दुर्गा के रूप में सजाया गया है। बच्ची का रूप इतना आकर्षक और मनमोहक है कि पहली नजर में ही लोगों का दिल जीत लेता है।
वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि बच्ची को किसी ने अपनी गोद में उठाया हुआ है। बच्ची के चेहरे के भाव इतने प्यारे हैं कि कोई भी उसे देखकर खुद को मुस्कुराने से रोक नहीं पाता। उसकी मासूम आंखें और हल्की मुस्कान लोगों को ऐसा महसूस करवा रही हैं, मानो सच में मां दुर्गा ने एक नन्हे रूप में धरती पर आगमन किया हो। उसने लाल रंग का खूबसूरत लहंगा और चुनरी पहन रखी है, जो पारंपरिक देवी स्वरूप को दर्शाता है। इसके साथ ही उसने नाजुक और सुंदर गहने पहने हुए हैं, जो उसके पूरे लुक में चार चांद लगा रहे हैं। उसके सिर पर सजा हुआ मुकुट उसकी मासूमियत के साथ मिलकर उसे और भी दिव्य बना देता है।
नन्ही दुर्गा अवतार लिए बच्ची के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @pyarimishii नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, मां आ रही है। वीडियो को अब तक 1 करोड़ 78 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसके अलावा, 27 लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक भी किया है।
वीडियो देखने के लिए यहां पर करें क्लिक...
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स बच्ची की सादगी और मासूमियत की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- नन्ही दुर्गा। दूसरे यूजर ने लिखा- यहीं है मेरा भारत, जो अपनी बेटी को माताजी का रूप मानता है। बच्ची के चेहरे के भाव इतने प्यारे हैं कि कोई भी उसे देखकर खुद को मुस्कुराने से रोक नहीं पा रहा है, तो वहीं कई लोग इस वीडियो को देखकर भावुक हो रहे हैं, तो कुछ इसे शुभ संकेत के रूप में देख रहे हैं।