फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: मुंडन करने आए नाई ने जीती जंग, नन्हे उस्ताद ने दिखा दिए दिन में तारे, देखें वीडियो

Fri, 06 Mar 2026 03:26 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में एक नन्हा बच्चा दिखाया गया है, जिसने मुंडन करने आए नाई के पसीने छुड़ा दिए। जैसे-तैसे नाई ने बच्चे के बाल काटे मानो उसने कोई जंग जीत ली हो। 
विज्ञापन
नन्हे बच्चे ने मुंडन करते नाई के छुड़ा दिए पसीने - फोटो : @uncle_shadyyy Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: मुंडन एक पारंपरिक रस्म या संस्कार है, जो हिंदू धर्म में बच्चे के जन्म के बाद पहले या तीसरे साल में स्वच्छता, शुद्धि, और पूर्व जन्म के कर्मों के त्याग के प्रतीक के रूप में किया जाता है। इसमें बच्चे के सिर के बाल पूरी तरह से उतार दिए जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर मुंडन संस्कार से जुड़ा एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा बच्चा दिखाया गया है, जिसने मुंडन करने आए नाई के पसीने छुड़ा दिए। जैसे-तैसे नाई ने बच्चे के बाल काटे मानो उसने कोई जंग जीत ली हो। 

विज्ञापन

Viral Video: पत्नी को जगाने के लिए 70 साल के बुजुर्ग ने गाया गाना, वायरल वीडियो ने जीता लाखों लोगों का दिल
 

वीडियो की शुरुआत में लगता है कि नाई बड़े खिलाड़ी होगें, जो आराम से अपना काम करेंगे और चले जाएंगे। नाई ने पहले बच्चे को प्यार से पुचकारा, फिर बड़ी होशियारी के साथ धीरे से अपनी कैंची निकाली, लेकिन ये भी आज के जमाने का बच्चा है। जैसे ही कैंची ने बच्चे के सिर के बालों को छुआ तो उसने बिजली की रफ्तार से पलटकर नाई को ऐसे देखा मानो कह रहा हो- ये क्या कर रहे हो भाई? अब बच्चे के घरवालों ने सोचा स्मार्टफोन में कार्टून में उलझाकर उसके बालों का काम तमाम कर देंगे, लेकिन बच्चा भी कम जिद्दी नहीं था। इधर स्क्रीन पर कार्टून चलता तो उधर कैंची टच होते ही बच्चा नाई को घूर कर खतरे का सिग्नल दे देता। 

 

विज्ञापन

वीडियो में आगे आप देखेंगे की नाई जैसे-तैसे मुंडन पूरा करने में कामयाब तो हो गया, लेकिन उसके चेहरे के हाव-भाव बता रहे थे कि उसने मुंडन नहीं बल्कि कोई जंग जीत ली हो। तो वहीं बैकग्राउंड में बज रहे फनी गाने ने इस वीडियो में चार चांद लगा दिए हैं। बता दें कि मुंडन के इस वीडियो को अभी तक 6.6 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 22 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है। 

 

नन्हे बच्चे का मुंडन करते नाई के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम @uncle_shadyyy पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- मुंडन! शैलेश भाई, बेबी मुंडन विशेषज्ञ का विशेष धन्यवाद। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स की जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Viral Video: बगुले को सांप से भिड़ना पड़ा भारी, शिकारी खुद बन गया शिकार, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश


Viral Video: नदी में मगरमच्छ को हाथ से सहलाती दिखी बच्ची, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें